{"_id":"684b2b77e6b8885b440804be","slug":"applications-invited-for-padmashree-samman-2025-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-158307-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पद्मश्री सम्मान-2025 के लिए आवेदन आमंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पद्मश्री सम्मान-2025 के लिए आवेदन आमंत्रित
Fri, 13 Jun 2025 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कला, साहित्य, खेल, चिकित्सा, विज्ञान, सामाजिक कार्य और अन्य क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों एवं सेवा के लिए प्रतिवर्ष दिए जाने वाले पद्मश्री पुरस्कारों के लिए इस बार भी पद्मश्री सम्मान-2025 हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला भाषा अधिकारी संतोष कुमार पटियाल ने बताया कि जिला में कला एवं साहित्य के क्षेत्र में असाधारण कार्य करने वाले व्यक्ति पद्मश्री सम्मान-2025 के लिए जिला भाषा अधिकारी कार्यालय के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने व्यक्तित्व, कृतित्व एवं उपलब्धियों का विवरण 11 जुलाई तक सलासी स्थित जिला भाषा अधिकारी कार्यालय में जमा करवाना होगा। यह विवरण डाक द्वारा या ईमेल- dlohamirpur520@ gmail.com पर भी भेजा जा सकता है। संतोष कुमार पटियाल ने बताया कि जिला भाषा अधिकारी कार्यालय में केवल कला एवं संस्कृति के क्षेत्र के आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। इस कार्यालय में अन्य क्षेत्रों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-293630 एवं 82196-24178 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन