फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Applications for 12 Anganwadi posts in Tauni Devi accepted until the 28th.

Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी में आंगनबाड़ी के 12 पदों के लिए आवेदन 28 तक

Wed, 09 Sep 2026 01:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 09 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टौणी देवी (हमीरपुर)। बाल विकास परियोजना टौणी देवी के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों और क्रैच सेंटर में कार्यकर्ता व सहायिका के कुल 12 पदों के लिए पात्र महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित 28 सितंबर तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणी देवी में आवेदन जमा करवा सकती हैं।
सीडीपीओ संतोष कौंडल ने बताया कि ग्राम पंचायत टपरे के आंगनबाड़ी केंद्र गब्बा और ग्राम पंचायत भटेड़ के आंगनबाड़ी केंद्र बंदरोह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा कंजयाण पंचायत के ढो-1, चंबोह पंचायत के चंबोह-2, उहल पंचायत के उहल, कक्कड़ पंचायत के कक्कड़, स्वाहल पंचायत के उसली, कोट लांगसा पंचायत के करियाली, गवारडू पंचायत के गवारडू-1, कक्कड़ पंचायत के कक्कड़ नुघाल और नगर निगम हमीरपुर के वार्ड-13 बरोहा स्थित बोहणी-2 आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के एक-एक पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनआईटी के निकटवर्ती आंगनबाड़ी केंद्र ब्राह्मणी में क्रैच सहायिका का एक पद भी भरा जाएगा। सीडीपीओ ने बताया कि आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वह संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के क्षेत्र की स्थायी निवासी हो और उसका नाम परिवार सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए। परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आय के संबंध में कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र ही मान्य होगा। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सीडीपीओ कार्यालय टौणी देवी में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed