{"_id":"f04b2d4eff0ca91bd0247b8baf81dff0","slug":"application-invited-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौवीं कक्षा में प्रवेश परीक्षा को आवेदन पत्र आमंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौवीं कक्षा में प्रवेश परीक्षा को आवेदन पत्र आमंत्रित
ब्यूरो, अमर उजाला/ (हमीरपुर)।
Updated Thu, 28 Jan 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर नवोदय विद्यालय डुंगरी में शैक्षणिक सत्र 2016-17 की कक्षा नौवीं के रिक्त सीटों को भरने के लिए प्रवेश परीक्षा 24 अप्रैल (रविवार) को जेएनवी विद्यालय डुंगरी में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य जुधिष्टिर साहू ने बताया कि नौवीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपना आवेदन पत्र भरकर 29 फरवरी तक प्राचार्य जेएनवी, डुंगरी के कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करें। आवेदन पत्र जेएनवी डुंगरी और जिला शिक्षा अधिकारी उच्चतर शिक्षा हमीरपुर के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं जो जिला हमीरपुर के किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से वर्ष 2015-16 में कक्षा आठवीं में अध्ययनरत होंगे। अभ्यर्थी की आयु सीमा पहली मई 2000 से पहले और 30 अप्रैल 2004 के बाद की नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन