फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Application for lateral entry in class 9th and 11th in Navodaya till 31st October

Hamirpur (Himachal) News: नवोदय में नौंवीं और ग्याहरवीं कक्षा में लेटरल एंट्री के लिए आवेदन 31 अक्तूबर तक

Wed, 20 Sep 2023 12:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान नौंवीं एवं दस जमा एक कक्षा की खाली सीटों पर लेटरल एंट्री के लिए 10 फरवरी 2024 को प्रवेश परीक्षा होगी। इस परीक्षा के लिए पात्र विद्यार्थी 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह ऑनलाइन आवेदन सीबीएसईआईटीएमएसडॉट एनआईसीडॉट इन पर किए जा सकते हैं। प्रधानाचार्य विक्रम कुमार ने कहा कि नौंवीं कक्षा में प्रवेश के लिए एक मई 2009 से 31 जुलाई 2011 तक जन्मे तथा शैक्षणिक सत्र 2023-24 के दौरान जिला हमीरपुर के मान्यता प्राप्त स्कूल में आठवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। जमा एक कक्षा के लिए एक जून 2007 से 31 जुलाई 2009 तक जन्मे तथा शैक्षणिक सत्र 2023-24 के दौरान जिला हमीरपुर के मान्यता प्राप्त स्कूल में दसवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी पात्र हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन से संबंधित जानकारी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट नवोदयाडॉटजीओवीडॉटइन पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed