फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   App will tell the authenticity of goods, check before buying: ADM

सामान की प्रमाणिकता बताएगी एप, खरीदने से पहले करें जांच : एडीएम

Fri, 20 May 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
App will tell the authenticity of goods, check before buying: ADM
भारतीय मानक ब्यूरो की कार्यशाला में अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते एडीएम। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। उपभोक्ता घटिया उत्पादों की खरीद से बचने के लिए भारतीय मानक ब्यूरो की प्रमाणिकता वाले उत्पाद ही खरीदें। वह बाजार से कोई सामान खरीद रहे हैं तो बीआईएस मानकों की प्रमाणिकता की पुष्टि करने के लिए ब्यूरो आफ इंडियन स्टेंडर्ड बीआईएस मोबाइल एप का प्रयोग करें। इसे किसी भी एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड किया सकता है। शुक्रवार को हमीर भवन में भारतीय मानक ब्यूरो की हिमाचल शाखा की ओर से जिले के विभागीय प्रमुखों के लिए आयोजित संवेदीकरण कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए एडीएम जितेंद्र सांजटा ने यह अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो की मानकीकरण एवं प्रमाण योजना उपभोक्ताओं और उद्योगों को लाभ पहुंचाने के साथ-साथ उत्पाद सुरक्षा एवं उपभोक्ता संरक्षण की दिशा में कार्य करती है। उत्पादों पर आईएसआई मार्क नितांत आवश्यक है। हर आईएसआई मार्क वस्तु का एक सीएमएल नंबर होता है और यदि उत्पाद शुद्ध होगा तो एप लाइसेंस का पूरा विवरण दिखाएगा। किसी भी उत्पाद के बारे में एप के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। उन्होंने उपस्थित विभागीय अधिकारियों से कहा कि वह सरकारी खरीद में भारतीय मापदंडों को यकीनी बनाने के लिए बीआईएस मानक वाले उत्पादों को ही खरीदें। घरों में रखे पुराने गहनों की हॉल मार्किंग कराने की अपील भी की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हमीरपुर जिले के नादौन में सोने के गहनों की हॉल मार्किंग की जाती है। यहां कोई भी उपभोक्ता मात्र 45 रुपये प्रति आभूषण की दर से फीस अदा करके अपने सोने के आभूषणों की जांच करवा सकता है। लेकिन, उसे कम से कम 200 रुपये खर्च करके चार या इससे अधिक आभूषण चेक करवाने होंगे। इस दौरान भारतीय मानक ब्यूरो के संयुक्त निदेशक राम चरण दास ने विभागीय कार्यप्रणाली की जानकारी दी। सहायक निदेशक श्यामलाल ने भी विभागीय अधिकारियों को ब्यूरो की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed