फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   APMC will ban selling products from outside states on the roadside

Hamirpur (Himachal) News: सड़क किनारे बाहरी राज्यों के उत्पादों को बेचने पर एपीएमसी लगाएगी रोक

Wed, 12 Feb 2025 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 12 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सरकारी कृषि मंडी के दस किलोमीटर के दायरे में बाहरी राज्यों के उत्पादों की अनाधिकृत तरीके से सड़क किनारे बिक्री संभव नहीं होगी। कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) हमीरपुर की बैठक में इस सिलसिले में प्रस्ताव पारित किया गया है।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष अजय शर्मा ने मंगलवार को कार्यालय में प्रेसवार्ता कर यह खुलासा किया है। एपीएमसी की एक वर्ष की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए अजय शर्मा ने बताया कि हमीरपुर की सब्जी मंडी के लिए उपयुक्त जमीन की तलाश की जा रही है। जमीन उपलब्ध होते ही हमीरपुर में आधुनिक सब्जी मंडी का निर्माण किया जाएगा। इसमें किसानों, बागवानों और व्यापारियों के लिए विश्राम गृह तथा अन्य सुविधाओं का प्रावधान भी किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने एचपी शिवा प्रोजेक्ट के अंतर्गत जिला में विकसित किए जा रहे अमरूद, संतरे और मौसंबी के बागीचों की फसलों के बेहतर विपणन के लिए एपीएमसी विशेष प्रबंध करेगी। इसके लिए मार्केट यार्ड में एक दुकान की व्यवस्था की जाएगी। प्राकृतिक खेती से पैदा की गई फसलों के लिए भी इसी तरह की व्यवस्था की जाएगी। ग्रामीण महिलाओं और उनके स्वयं सहायता समूह के उत्पादों के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से ग्रामीण हट विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड के सामने इसके लिए व्यवस्था की जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही किसान सम्मान निधि से किसानों को कोई लाभ नहीं हो रहा है। छोटे किसानों के लिए खेती की लागत बहुत ज्यादा है और इसके मुकाबले किसान सम्मान निधि बहुत ही कम है। उपज के अनुसार सम्मान निधि दी जानी चाहिए। तभी किसानों के लिए खेती फायदेमंद साबित होगी।

उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से उत्पादों को लाकर सीधे सड़क किनारे बेचे जाने की शिकायतें भी समिति को मिली थीं, जिस पर यह फैसला लिया है कि मार्केट यार्ड के दस किमी के दायरे में ऐसी बिक्री पर रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed