फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   APMC proposed income and expenditure of Rs 4.51 crore for 2025-26

Hamirpur (Himachal) News: एपीएमसी ने 2025-26 के लिए 4.51 करोड़ का आय-व्यय किया प्रस्तावित

Fri, 17 Jan 2025 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 17 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
APMC proposed income and expenditure of Rs 4.51 crore for 2025-26
कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते अजय शर्मा। स्रोत: संस्थान - फोटो : स्रोत पुलिस
हमीरपुर। कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) की त्रैमासिक बैठक वीरवार को दोसड़का स्थित समिति के कार्यालय परिसर में अजय शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

बैठक में समिति के सदस्यों ने जुलाई से दिसंबर 2024 तक की छमाही में प्राप्त 1,10,21,123 रुपये की आय और 71,89,554 रुपये के व्यय का अनुमोदन किया। इसके अलावा अगले वित्त वर्ष 2025-26 के लिए लगभग 2,25,95,500 रुपये की आय और 2,25,84,200 रुपये का व्यय प्रस्तावित किया।
समिति ने उप सब्जी मंडी जाहू में खाली पड़ी दुकानों, गोदाम और सामुदायिक भवन को अतिशीघ्र आवंटित करने का निर्णय लिया। उपसब्जी मंडी नादौन में नवनिर्मित बूथ और दुकानों के आवंटन को लेकर भी समिति के सदस्यों ने व्यापक चर्चा की। अजय शर्मा ने समिति के सचिव को बूथ और दुकानों के बचे हुए कार्य को अतिशीघ्र पूरा करवाने तथा इनके आवंटन के लिए विज्ञापन जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि सब्जी मंडी हमीरपुर और उप सब्जी मंडी नादौन में आवंटित लगभग 26 लाख रुपये के निर्माण कार्य मार्च से पहले पूरे हो जाने चाहिए। समिति ने जिला की विभिन्न सब्जी मंडियों एवं उप सब्जी मंडियों और किसानों-बागवानों की सुविधाओं के लिए लगभग 1.25 करोड़ रुपये के नए निर्माण कार्य भी प्रस्तावित किए। किसानों-बागवानों की उपज के विपणन के लिए विभिन्न सब्जी मंडियों और उपमंडियों में कारोबार कर रहे व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए समिति ने सब्जी मंडियों की दस किलोमीटर की परिधि में सब्जी की आपूर्ति करने वाले घुमंतू व्यापारियों पर अंकुश लगाने का निर्णय भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कई अन्य मुद्दों पर भी व्यापक विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर समिति की सचिव अरुणा शर्मा, उद्यान विभाग के उपनिदेशक राजेश्वर परमार, जिला कृषि अधिकारी राजेश राणा, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. अजय कुमार सिंह, समिति के उत्पादक सदस्य विजय बन्याल, रमेश कुमार, केवल कृष्ण, संतोष कुमार, दीप चंद, सुनील कुमार, व्यापारी सदस्य नीलम ठाकुर और अन्य सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed