फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   aparajita,aparajita amar ujala hamirpur,aparajita hundred million smiles

साझा न करें बैंक डिटेल, हो सकती है धोखाधड़ी : हितेश

Sat, 07 Sep 2019 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
aparajita,aparajita amar ujala hamirpur,aparajita hundred million smiles
रैल स्कूल में आयोजित अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में मुख्यातिथि, स्कूल स्टाफ और छात्रा - फोटो : Hamirpur-HP
रंगस (हमीरपुर)। किसी अंजान व्यक्ति के साथ अपना आधार नंबर, एटीएम नंबर, पिन आदि साझा न करें। ऐसे में ऑनलाइन ठगी के शिकार हो सकते हैं। यह शब्द उप पुलिस अधीक्षक हेडक्वार्टर हमीरपुर हितेश लखनपाल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैल में ‘अमर उजाला’ के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के दौरान कहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में साइबर क्राइम सहित नशे का कारोबार बढ़ गया है। ऐसे में साइबर क्राइम को रोकने के लिए इंटरनेट, मोबाइल आदि का उचित प्रयोग करना चाहिए। नशे का कारोबार या सेवन करने वालों की सूचना पुलिस को दें। युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आकर देश को खोखला कर रही है। डीएसपी ने कहा कि दिन प्रतिदिन अपराध बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में अगर कोई अपराध होता है तो उसे छुपाने की बजाय पुलिस को बताएं। छुपाने से जहां अपराधी का हौसला बढ़ता है वहीं, अपराध को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि आज देश की नारी आसमान में फाइटर प्लेन उड़ाने के साथ अन्य मुकाम हासिल कर रही है। अन्य लड़कियों को भी उनसे प्रेरणा लेकर अपना एक लक्ष्य निर्धारित कर उसकी प्राप्ति के लिए मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने छात्राओं को गुड़िया हेल्पलाइन, होशियार हेल्पलाइन, 112 नंबर सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। उन्होंने यातायात नियमों, पुलिस की कार्यप्रणाली, महिला अधिकारों और कानूनों के बारे में भी जागरूक किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर, डॉ. राजेश, एसएमसी प्रधान संजीव, सुषमा कुमारी, अंजना आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व स्कूल स्टाफ सदस्यों ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण की दिशा में सराहनीय पहल : संजीव
प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर ने कहा कि अमर उजाला का अपराजिता अभियान महिला सशक्तीकरण की दिशा में सराहनीय पहल है। उन्होंने छात्राओं को कार्यक्रम में बताई बातों को जीवन में अपनाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य हासिल करने में काम आएगी बातें : सुषमा
अध्यापक सुषमा कुमारी ने कहा कि इस कार्यक्रम में छात्राओं को बिना डर और झिझक के आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। यह सीख अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए छात्रों के काम आएंगी।
छात्राओं की सोच में आएगा परिवर्तन : अंजना
अध्यापक अंजना ने कहा कि इस कार्यक्रम में बताई बातों से छात्राओं की सोच और जीवन में भी परिवर्तन आएगा। इससे उन्हें सफलता मिलेगी और जुर्म के खिलाफ आवाज उठाने की शक्ति भी मिलेगी।
एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ लड़ें महिलाएं : मोनिका
छात्रा मोनिका ने कहा कि कार्यक्रम में डीएसपी ने बताया कि लड़कियों को डरने की बजाय अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। महिला शक्ति जब इकट्ठी होगी तो अपराधियों के हौसले चकनाचूर होंगे।
हेल्पलाइन नंबरों की मिली जानकारी : अभिलाषा
छात्रा अभिलाषा ने कहा कि कार्यक्रम में विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी मिली है। आपात स्थिति में इन नंबरों पर कॉल कर सहायता पा सकते हैं। अन्य को भी इन नंबरों के बारे में जागरूक करेंगी।
लक्ष्य के लिए आत्मविश्वास और मेहनत जरूरी : श्रुति
श्रुति का कहना है कि आत्मविश्वास के साथ हर काम करना चाहिए। अगर आत्मविश्वास और मेहनत है तो हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम में डीएसपी ने लक्ष्य के प्रति मेहनत के लिए प्रेरित किया।

महिला अधिकारों का लगा पता : गरिमा
गरिमा ने कहा कि कार्यक्रम में महिला अधिकारों और कानून में महिलाओं के लिए किए प्रावधानों का पता चला है। अपने अधिकारों का प्रयोग सही कर महिलाएं सशक्त बन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed