फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Anurag's show of strength at historic Gandhi Chowk two days before nomination

Hamirpur (Himachal) News: नामांकन से दो दिन पूर्व ऐतिहासिक गांधी चौक पर अनुराग का शक्ति प्रदर्शन

Sun, 12 May 2024 01:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Anurag's show of strength at historic Gandhi Chowk two days before nomination
हमीरपुर में रोडशो के दौरान गाड़ी से जनता का अ​भिवादन स्वीकार करते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
हमीरपुर। गले में कमल का पटका, सिर पर फिर से अनुराग लिखी टोपी और जुबां पर जय-जय श्रीराम, फिर से मोदी, फिर से अनुराग के नारों की गूंज के बीच 35 किलोमीटर लंबा रोड शो। कुलदेवी अवाहदेवी में नतमस्तक होने के बाद सवा आठ बजे केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर का रोड शो शुरू हुआ। भाजपा प्रत्याशी गांधी चौक पर प्रस्तावित सभा स्थल से कई मील दूर थे लेकिन आठ बजे से ही हुजूम उमड़ना शुरू हो गया था। विजय संकल्प यात्रा के रोड शो और जनसभा के दौरान मुख्य बाजार सब्जी मंडी और बस स्टैंड तक पैक रहा।
विज्ञापन


तीन घंटे के रोड शो के बाद केंद्रीय मंत्री मुख्यालय के प्रवेश द्वार भोटा चौक में पहुंचे। समय 11:18 बजे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल भी उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशियों के संग सवार हुए। भोटा चौक से गांधी चौक तक एक मील के रोड शो को जनसमूह के चलते सभा स्थल तक पहुंचने में पौने दो घंटे का वक्त लगा। पौने एक बजे मंच पर भाजपाई दिग्गज पहुंचे तो कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। भीड़ इतनी थी कि मंच से किया जा रहा जगह देने का आग्रह भी काम नहीं आ रहा था। इस बीच माइक पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कार्यकर्ताओं को शांत करने का प्रयास किया लेकिन जोश हाई रहा। अंत में अनुराग ठाकुर ने मंच संभाला और कार्यकर्ताओं से बैठने का आग्रह किया।
विज्ञापन








खुली जीप से अनुराग ने खुद ली सेल्फी

खुली जीप में अनुराग ठाकुर नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ खुद सेल्फी ले रहे थे। जनसभा के समापन के बाद भी करीब 20 मिनट तक यही दौर चलता रहा। कार्यकर्ताओं के कंधे पर वह जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे थे, जनता फूल मालाओं से उन्हें लादती जा रही था। अनुराग ठाकुर भी एक-एक माला दूर-दूर तक जनता तक उछाल कर उनका अभिवादन कर रहे थे। युवा मंडली ने जब उन्हें घेरा तो अनुराग ठाकुर भी खुद को नाचने से रोक नहीं सके। जनसभा के समापन भी अनुराग मंच पर कार्यकर्ताओं संग झूमते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन




नामांकन से दो दिन पहले किया शक्ति प्रदर्शन

नामांकन से दो दिन पहले भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने इस बार अलग अंदाज में शक्ति प्रदर्शन किया है। आमतौर पर नामांकन के दिन ही वह गांधी चौक पर जनसभा करते थे लेकिन इस बार रोड शो और जनसभा दोनों की अलग अंदाज में किए। शहर के प्रवेश द्वारा भोटा चौक पर बड़े स्वागत गेट लगाकर चुनावी माहौल बनाया गया और दो घंटे तक शहर पूरी तरह से चुनावी रंग में दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed