फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Anurag reached the market to wish Diwali.

Hamirpur (Himachal) News: बाजार में दिवाली की बधाई देने पहुंचे अनुराग

Sat, 11 Nov 2023 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। दिवाली पर्व से एक दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर बाजार में पहुंचकर कारोबारियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। गांधी चौक से पैदल चलते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों को दीपावली पर्व की बधाई दी। यहां पहुंचने पर हमीरपुर भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ ही स्थानीय लोगोंं ने केंद्रीय मंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन


बाद में भोटा चौक में स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ दिवाली कार्यकर्ता मिलन समारोह में भी शिरकत की। लोगों से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपने घर समीरपुर रवाना हुए। यहां पर समर्थक पहले दिवाली की बधाई देने के लिए पहुंच गए थे। देरशाम तक वह लोगों से मिलते रहे। इस मौके पर अनुराग ठाकुर के साथ पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, पार्टी जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, महा मंत्री राकेश ठाकुर, अजय रिंटू के अलावा प्रदेश भाजपा सचिव नरेंद्र अत्री, जिला उपाध्यक्ष अभय वीर लवली, मीडिया प्रभारी विकास शर्मा, तेज प्रकाश चोपड़ा, धर्मेंद्र शर्मा, आदर्श कांत इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed