फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Anti-polio medicine will be given to 30,933 children in the district on 21st

Hamirpur (Himachal) News: जिले में 21 को 30,933 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियाेरोधी दवा

Tue, 16 Dec 2025 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 16 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में पल्स पोलियाे अभियान के तहत 21 दिसंबर को 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियाेरोधी दवा दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी तैयारियां की जा रही हैं। विभाग की ओर से 30,933 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें करीब 2018 बच्चे जोखिमपूर्ण क्षेत्रों से हैं।
विज्ञापन


विभाग ने करीब 283 बूथों का चयन किया है। इनमें 264 बूथ ग्रामीण और 19 बूथ शहरी क्षेत्रों में बनाए गए हैं। इसके अलावा सुबह 9 से शाम 4 बजे तक करीब 1132 कर्मियों की सेवाएं ली जाएंगी। विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। टीमों में स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ता आदि शामिल हैं। जो बच्चे 21 दिसंबर को दवाई पीने से छूट जाएंगे, उन्हें 22 और 23 दिसंबर को पोलियोरोधी दवा घर-घर जाकर पिलाई जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य खंड बड़सर में 6203, भोरंज में 6273, टौणी देवी में 5600, नादौन में 4492, सुजानपुर में 2802, गलोड़ में 3295 व एमसी हमीरपुर में 2268 बच्चों काे खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि 21 दिसंबर को 0-5 वर्ष के करीब 30933 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि कोई भी बच्चा पोलियो ड्रॉप से वंचित न रहे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से निगरानी की जाएगी। यदि कोई बच्चा छूटेगा तो उसे 22 और 23 दिसंबर को दवा पिलाई जाएगी। पल्स पोलियो अभियान बच्चों के बेहतर और सुरक्षित भविष्य के लिए बेहद अहम है। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed