फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ansh will participate in national level basketball competition

Hamirpur (Himachal) News: अंश राष्ट्रस्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में लेगा भाग

Thu, 03 Oct 2024 04:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 04:50 PM IST
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में वीरवार को छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने की। उन्होंने कहा कि विद्यालय के छात्र अंश का चयन राष्ट्रस्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो क्षेत्र और स्कूल के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि स्कूल के छात्रों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय अंडर-14 बाल बास्केटबाल प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल बिलासपुर में आयोजित की गई थी। इसमें अंश, रुत्विक, शिवम, और आरव ने हिस्सा लिया। अंश का चयन आगामी प्रतियोगिता में हुआ है। उन्होंने विशेष रूप से शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता संजय ठाकुर और वाणिज्य प्रवक्ता संजीव ठाकुर को बधाई दी। सम्मान समारोह में स्कूल के अन्य शिक्षक, छात्र, और अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed