फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Anomalies found in settlement works

बंदोबस्त विभाग ने सेटलमेंट में बरती खामियां

Tue, 27 Sep 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बिझड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बिझड़ी Updated Tue, 27 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन

तहसील बिझड़ी के पटवार वृत्त महारल में बंदोबस्त विभाग के सेटलमेंट में भारी खामियां बरतने का मामला उजागर हुआ है। इस मामले की शिकायत लोगों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पत्र लिखकर की है।

विज्ञापन


वृत्त के करीब 200 लोगों ने स्थानीय पंचायत की ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री, जिलाधीश हमीरपुर और बंदोबस्त अधिकारी धर्मशाला को इन खामियों को दूर करने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ओंकार सिंह, सुभाष चंद, भंडारी राम, छांगा राम, बुद्धि  सिंह, राकेश कुमार, कर्मचंद, राजेश कुमार, सत्या देवी, कमला देवी और पवन कुमार ने बंदोबस्त विभाग पर आरोप लगाए हैं कि महारल वृत्त में 2008-2009 में हुए बंदोबस्त में भारी खामियां देखने को मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने बंदोबस्त के दौरान सदियों से चले आ रहे रास्तों को मौका पर कायम नहीं किया गया है। इस वजह से लोगों ने कई रास्ते आवाजाही के लिए बंद कर दिए हैं।

लोगों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि महारल वृत्त में या तो दोबारा सेटलमेंट किया जाए या फिर बंदोबस्त में हुई कमियों का हल निकाला जाए। उनका कहना है कि समय रहते यदि इस गलती का सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में कई और रास्ते भी बंद हो सकते हैं।


नायब तहसीलदार चरण नेगी सिंह का कहना है कि स्थानीय लोगों की शिकायत के आधार पर उच्चाधिकारियों ने मौके पर जाकर समस्या के निवारण के आदेश जारी किए हैं। इसके लिए विभाग ने 28 सितंबर का दिन तय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed