फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Annual savings of Rs 1500 crore from Central Vista project: Rakesh

सेंट्रल विस्टा परियोजना से सालाना 1500 करोड़ की बचत : राकेश

Fri, 08 Aug 2025 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 08 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने वीरवार को मीडिया को दिए बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सेंट्रल विस्टा परियोजना अब सिरे चढ़ने जा रही है। इससे सालाना 1500 करोड़ रुपये की बचत होगी।
विज्ञापन

इस परियोजना को कोविड-19 महामारी के दौरान पर्यावरण और वित्तीय फिजूलखर्ची की आड़ में विपक्षी दलों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा था। सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद अब यह परियोजना धरातल पर उतरने जा रही है। उन्होंने कहा कि छह अगस्त, 2025 को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कर्तव्य भवन का उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन

अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे से सुसज्जित यह भवन सरकारी कर्मचारियों की सर्वोत्तम उत्पादकता सुनिश्चित करने के लिए सहायक सिद्ध होगा। प्रतिष्ठित साउथ और नॉर्थ ब्लॉक से कार्यालयों को इस नए परिसर में स्थानांतरित करने का काम पहले ही चल रहा है। इस परियोजना के तहत दो अतिरिक्त भवनों का भी इस महीने के अंत में उद्घाटन होना है, जिसके बाद वर्तमान में किराये के स्थानों पर चल रहे कई मंत्रालयों को इन भवनों में स्थानांतरित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed