फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Annual grant of Rs 75.80 lakh released for Youth and Eco Clubs

Hamirpur (Himachal) News: यूथ एंड ईको क्लबों के लिए 75.80 लाख रुपये का वार्षिक अनुदान जारी

Sun, 05 Jan 2025 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 05 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। जिलेभर के 705 स्कूलों में स्थापित यूथ एंड ईको क्लबों को वार्षिक अनुदान जारी हो गया है। जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर ने छह शिक्षा खंडों को 75.80 लाख रुपये की राशि भेज दी है।
75.80 लाख रुपये की बजट राशि से स्कूलों में वर्षभर यूथ एंड ईको क्लब जागरूकता कार्यक्रम, अभियान, साफ9सफाई, सहपाठी गतिविधियां और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। इससे विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ समाजिक गतिविधियों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकेंगे। बजट राशि का आवंटन निर्धारित सीमा के तहत किया गया है, ताकि स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर सुचारू रूप से कार्य किए जा सकें।
विज्ञापन


वार्षिक बजट राशि में 434 प्राथमिक स्कूलों को 5000, 108 माध्यमिक स्कूलों को 15 हजार, 62 उच्च और 99 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को 25000-25000 रुपये का बजट जारी किया गया है। स्कूल प्रमुखों को विद्यार्थियों के लिए बजट राशि से कार्यक्रमों का आयोजन करना होगा। इसमें स्कूल परिसर से लेकर सामाजित गतिविधियों से जुड़े हुए कार्यक्रम शामिल रहेंगे। बजट का ब्योरा स्कूल में बनाए गए यूथ एंड ईको क्लब के पास रहेगा। वहीं, बजट राशि से वर्षभर आयोजित की गई गतिविधियों का ब्योरा प्रभारियों को ऑनलाइन पोर्टल पर भी प्रदर्शित करना होगा, ताकि कार्यक्रम की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

जिले के 705 यूथ एंड ईको क्लबों को 75.80 लाख रुपये का वार्षिक अनुदान जारी कर दिया है। छह शिक्षा खंडों को स्कूलों के अनुसार राशि भेज दी गई है। बजट राशि से स्कूलों में विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

मदन लाल बन्याल, प्रधानाचार्य, जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान



समाचार: बवीता चंदेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed