फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Angry with the attitude of the professors, ABVP protested at the college gate

प्राध्यापकों के रवैये से नाराज एबीवीपी ने कॉलेज गेट पर ताला जड़ किया प्रदर्शन

Tue, 28 Sep 2021 06:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Angry with the attitude of the professors, ABVP protested at the college gate
सुजानपुर महाविद्यालय में प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। ठाकुर जगदेव चंद मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर के मुख्य गेट पर ताला जड़ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान परिषद ने कक्षाओं का बहिष्कार भी किया। परिषद के इकाई अध्यक्ष सूरज ठाकुर ने कहा कि महाविद्यालय के कुछ प्रवक्ताओं ने कॉलेज को राजनीति का अखाड़ा बना दिया है। कुछ प्रवक्ता एक पक्ष का साथ दे रहे हैं, जबकि दूसरों के साथ भेदभाव का रवैया अपना रहे हैं।
विज्ञापन

गुस्साए छात्र छात्राओं ने मुख्य गेट पर ताला लगाने के साथ कक्षाओं का बहिष्कार किया तथा चेतावनी दी कि अगर इन प्रवक्ताओं ने अपना रवैया न बदला तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा। मंगलवार सुबह ही विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के मुख्य प्रवेश द्वार पर ताला जड़ दिया तथा कक्षाओं का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया। इकाई अध्यक्ष सूरज ठाकुर ने बताया कि कॉलेज के कुछ प्राध्यापक एक ही पक्ष का साथ दे रहे हैं और एबीवीपी कार्यकर्ताओं को डराया धमकाया जा रहा है। जोकि सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद ने कॉलेज का मेन गेट बंद कर दिया और कक्षाओं का बहिष्कार किया। उन्होंने कहा कि यदि उनकी समस्या पर संज्ञान नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा तथा इस समस्या के बारे में आला अधिकारियों को भी लिखित रूप से शिकायत की जाएगी। इस मौके पर इकाई सचिव कामनी ठाकुर, सौरभ धीमान, प्रखर चंदेल, सौरभ ठाकुर, कुलदीप, अभय मेहरा, शिवम धीमान, रजत, अमन राणा, मोहित धीमान, मनजीत, प्रिंस, गौरव, रजनी धीमान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed