{"_id":"6644c674881b07d65501abfc","slug":"angered-by-his-family-the-young-man-committed-suicide-by-jumping-off-the-roof-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-127703-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: परिजनों से नाराज युवक ने ढांक से छलांग लगा की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: परिजनों से नाराज युवक ने ढांक से छलांग लगा की खुदकुशी
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा, मामले की छानबीन जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर हमीरपुर में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। मामले में सदर थाना हमीरपुर में केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक छानबीन में खुलासा हुआ है कि परिजनों ने युवक को कोई कार्य करने के लिए कहा। इस बात को लेकर नाराज होकर उसने आत्महत्या कर ली है।
थाना सदर हमीरपुर में बुधवार सुबह सूचना प्राप्त हुई कि राजकुमार पुत्र शिवू गांव शासन वार्ड नंबर चार झनियारी देवी को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया। थाना से जांच अधिकारी को अस्पताल भेजा गया। राजकुमार जमा दो तक पढ़ा है। सुबह घर पर परिजनों के साथ कुछ कहासुनी होने के बाद वह अपनी स्कूटी लेकर घर से निकला तथा झनियारी देवी मंदिर के पास स्कूटी को खड़ी करके ढांक से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। राजकुमार की आयु 19 वर्ष थी। पुलिस अधीक्षक पदम चंद ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।