फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   An overhead tank of 60,000 litre capacity is being constructed in Ladrour, to address water shortage.

Hamirpur (Himachal) News: लदरौर में बन रहा 60 हजार लीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक, पानी की किल्लत होगी दूर

Sat, 04 Oct 2025 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 04 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
An overhead tank of 60,000 litre capacity is being constructed in Ladrour, to address water shortage.
संतोषी माता मंदिर लदरौर के पास बन रहा ओवर हेड टैंक। संवाद - फोटो : mathura
जाहू (हमीरपुर)। जल शक्ति विभाग की ओर से नलों में कम प्रेशर से पानी आने की समस्या को दूर करने के लिए ओवरहेड टैंकों के निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी कड़ी में संतोषी माता मंदिर लदरौर के पास 60 हजार लीटर पानी की क्षमता का ओवरहेड टैंक बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस निर्माण कार्य पर करीब 15 लाख रुपये खर्च होंगे। ओवर हेड टैंक के बनने से नलों में कम पानी आने की समस्या का स्थाई हल होगा। जल शक्ति विभाग ने अक्तूबर माह में ही कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन


भौंखर पंचायत के अधीन आने वाले संतोषी माता मंदिर लदरौर, लदरौर बाजार व बाड़ी चौक को मेवा बमसन प्रोजेक्ट से पानी की सप्लाई दी जाती है, लेकिन नलों में कम पानी आने की समस्या से ग्रामीणों को पेयजल समस्या को जूझना पड़ता है। ओवरहेड टैंक के निर्माण से नलों में कम प्रेशर से पानी आने की समस्या का स्थाई हल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक लाभ संतोषी माता मंदिर लदरौर में आने वाले श्रद्धालुओं को होगा। इससे क्षेत्र की करीब 2500 आबादी को पानी की सुविधा मिलेगी। भौंखर पंचायत उपप्रधान नवीन ठाकुर, संतोषी माता मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बलवंत सिंह, झरलोग पंचायत के पूर्व उप प्रधान नरेश ठाकुर ने बताया कि टैंक के बनने से पानी की समस्या का स्थाई हल होगा।


कोट

संतोषी माता मंदिर कमेटी ने ओवरहेड टैंक के निर्माण के लिए विभाग को दो मरले भूमि दी है। इससे पहले सात जगहों पर ओवरहेड टैंकों का निर्माण किया जा चुका है। अब आठवीं जगह संतोषी माता मंदिर के नजदीक टैंक बनाया जा रहा है।
-राजेंद्र सिंह पठानिया, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग, उप डल लदरौर
संतोषी माता मंदिर लदरौर के पास बन रहा ओवर हेड टैंक। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed