फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   An overhead tank of 50,000 litre capacity will be built in Yanvi: MLA

याणवीं में बनेगा 50 हजार लीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक : विधायक

Sun, 15 Feb 2026 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 15 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
An overhead tank of 50,000 litre capacity will be built in Yanvi: MLA
विधायक सुरेश कुमार जाहू में प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के साथ। स्रोत : जागरूक पाठक
जाहू/भरेड़ी (हमीरपुर)। पंचायत धमरोल के याणवीं गांव में शनिवार को विधायक आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने गांव में 50 हजार लीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन

सुरेश कुमार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि पिछले तीन वर्षों से भोरंज विधानसभा क्षेत्र की हर पंचायत के लाखों रुपये से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार करके बच्चों को गुणात्मक शिक्षा देने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने याणवीं गांव में सड़क निर्माण के हेतु 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। महिला मंडल भवन की मरम्मत के लिए एक लाख रुपये दिए। वहीं, हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस हमीरपुर से बडैहर बस्सी से वाया धार, याणवीं, धमरोल और भरेड़ी होकर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव मंदिर ककरोट में कथा का श्रवण

विधायक ने शिव मंदिर लुद्दर महादेव और शिव मंदिर ककरोट में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया। भगवान भोलेनाथ के चरणों में शीश नवाकार सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। भौर में भी भागवत कथा में भाग लिया। इससे पहले उन्होंने अपने निवास स्थान जाहू कलां में लोगों की समस्याएं सुनीं। कई समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया। भोरंज विधानसभा क्षेत्र में 55 से अधिक गांवों के लोगों की सुविधा के लिए एंबुलेंस सड़क निकाली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed