{"_id":"67ddb361ca22960c300c1764","slug":"an-offering-of-rs-1123102-was-made-in-the-court-of-paunahari-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-151216-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पौणाहारी के दरबार में चढ़ा 11,23,102 रुपये का चढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पौणाहारी के दरबार में चढ़ा 11,23,102 रुपये का चढ़ावा
Sat, 22 Mar 2025 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में एसबीआई शाखा चकमोह की ओर से चढ़ावे की गणना की लिए भेंट की गई
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक मंदिर दियोटसिद्ध में शुक्रवार को हजारों श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। शुक्रवार को चढ़ावे की गणना में श्रद्धालुओं ने 11,23,102 रुपये अर्पित किए। वहीं दान के तौर पर न्यास को 4,05,950 रुपये प्राप्त हुए। इसी क्रम में भक्तों की ओर से बाबा के चरणों में छह ग्राम 210 मिलीग्राम सोना, 82 ग्राम 700 मिलीग्राम चांदी, इंग्लैंड पाउंड 125, कनाडा डॉलर 1000, यूएई दिरहम 130 और 50 सिंगापुर डॉलर भी बाबा को अर्पित किए गए।
चढ़ावे की गणना के लिए भेंट की मशीन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक मंदिर दियोटसिद्ध में चढ़ावे की गणना के लिए एसबीआई शाखा चकमोह की ओर से मशीन भेंट की गई। मशीन का प्रयोग मंदिर न्यास दैनिक चढ़ावे की राशि गणना में करेगा। नोट गिनने में न्यास के कर्मचारियों को तीन से चार घंटे का कम समय लगेगा। इस मौके पर एसडीएम न्यास अध्यक्ष राजेंद्र गौतम, मंदिर अधिकारी संदीप चंदेल सहित बैंक से अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने मशीन भेंट करने के लिए बैंक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।