फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Amrit Festival of Independence: Tricolor Yatra taken out across the district

आजादी का अमृत महोत्सव : जिलाभर में निकाली तिरंगा यात्रा

Sun, 14 Aug 2022 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Amrit Festival of Independence: Tricolor Yatra taken out across the district
जिला मुख्यालय में कौशल विकास निगम के समन्वयक नवीन शर्मा की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकालते युव? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर जिलाभर में विभिन्न स्थानों पर तिरंगा फहराया गया। जिला मुख्यालय में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के समन्वयक नवीन शर्मा की अगुवाई में सैकड़ों युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। भोटा चौक से बस अड्डा व गांधी चौक होते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गई। वहीं, राज राजेश्वरी शिक्षा महाविद्यालय भोटा में कॉलेज कमेटी के सचिव कुलबीर सिंह ठाकुर की अगुवाई में तिरंगा फहराया गया। नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के सौजन्य से हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विकास खंड बिझड़ी की ग्राम पंचायत दांदड़ू के द लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में तिरंगा महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक संजय शर्मा, स्वयंसेवक उमा शर्मा तथा शिवानी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उपमंडल भोरंज के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र सुंगरवाड़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज कुमारी की अध्यक्षता में तिरंगा फहराया गया और ग्रामीणों के सहयोग से शिव मंदिर में खीर के भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर रमेश चंद, रणवीर रांगड़ा, बलवंत ठाकुर, प्रीतमा देवी, उमा देवी, लीला देवी, पुष्पा देवी, सुमन देवी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र झनिक्कर में कार्यकर्ता कुसुमलता की अध्यक्षता में तिरंगा फहराया गया। डीएवी भडोली में प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा के दिशा-निर्देश में आजादी के अमृत महोत्सव पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed