फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   amarujala abhiyan health

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: कोरोना से पूरी तरह सुरक्षित होने के लिए लगवाएं बूस्टर डोज

Fri, 08 Jul 2022 12:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: शिमला ब्यूरो Updated Fri, 08 Jul 2022 12:45 PM IST
विज्ञापन
amarujala abhiyan health
अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी से खुद को पूरी तरह सुरक्षित करने के लिए बूस्टर डोज अनिवार्य है। पहली और दूसरी डोज की तरह ही लोग वैक्सीनेशन केंद्रों पर जाकर बूस्टर डोज लगवाकर खुद को सुरक्षित की श्रेणी में शामिल करें। देश और प्रदेश को कोरोना मुक्त बनाने के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है। इसलिए लोग वैक्सीन लगवाने से डरे नहीं और खुद भी सभी डोज लगवाएं और अपने दोस्तों, रिश्तेदारों व बच्चों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। वैक्सीनेशन का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। किसी भी आयु वर्ग के लोगों में वैक्सीन के बाद इम्युनिटी बढ़ी है और महामारी से लड़ने की क्षमता बनी है। ऐसे में बिना किसी डर और झिझक के लोग वैक्सीन लगवाएं।

विज्ञापन


राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पंचायत दड़ूही की प्रधान ऊषा बिरला, जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की प्रधानाचार्य डॉ. सुमन यादव, खंड विकास अधिकारी नादौन आकांक्षा शर्मा, गायक बंदना धीमान, गसोता महादेव मंदिर के महंत राघवानंद गिरी, राज्यस्तरीय पुरस्कार से सम्मानित अध्यापक डॉ. तिलक राज शास्त्री, दुर्गादास शर्मा, सबसे वृद्ध पंचायत प्रतिनिधि केएस चौहान और जिला नोडल अधिकारी डॉ. रमेश रत्तू ने लोगों को प्रेरित करते हुए बूस्टर डोज लगवाने की अपील की है। इन्होंने कहा कि देश में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन हुई है। दो डोज लगवाने के बाद लोग 80 फीसदी सुरक्षित हो गए हैं, लेकिन अब बूस्टर लगवाकर अपने आप को पूरी तरह सुरक्षित करें।
विज्ञापन



बूस्टर डोज भी शेष की तरह जरूरी : ऊषा
दो राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दड़ूही पंचायत की प्रधान ऊषा बिरला ने कहा कि जैसे पहली और दूसरी डोज के लिए लोगों ने उत्साह दिखाया और वैक्सीनेशन करवाई, वैसे ही बूस्टर डोज लगवाएं और जिस तरह सरकार ने व्यापक स्तर पर वैक्सीनेशन अभियान चलाया है, उसे पूरा करने में सरकार का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैक्सीन का नहीं कोई साइड इफेक्ट : डॉ. सुमन
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की प्रधानाचार्य डॉ. सुमन यादव ने कहा कि वैक्सीनेशन का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है। दो डोज लगवाने के बाद जो लोग बूस्टर के पात्र हो गए हैं, वह भी अपने वैक्सीनेशन सेंटर जाकर बूस्टर डोज लगवाकर खुद को पूरी तरह सुरक्षित और महामारी से लड़ने के योग्य बनाएं। उन्होंने कहा कि वैैक्सीनेशन से घबराने या डरने की जरूरत नहीं है।

महामारी से लड़ने में सक्षम हों लोग : बबली
जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी ने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने के लिए एहतियात बरतने और नियमों का पालन करने के अलावा वैक्सीनेशन भी एक हथियार है। इसलिए जिन लोगों ने दो डोज लगवा ली हैं और तीसरी अभी लगवाने को है, वह अवश्य वैक्सीन लगवाएं। वैक्सीन से डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह हमारी सुरक्षा के लिए है।

मोबाइल पर पात्रों का आता है मैसेज
विकास खंड नादौन की खंड विकास अधिकारी आकांक्षा शर्मा ने कहा कि जब से कोरोना महामारी आई है, तब से स्वास्थ्य विभाग क्षेत्र में डटा हुआ है। पहले संक्रमण को नियंत्रित करने और फिर वैक्सीनेशन की दोनों डोज लगाने के लिए। अब तीसरी डोज के लिए भी पात्रों को उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज आ रहे हैं। जिन लोगों को बूस्टर डोज के मैसेज आ रहे हैं, वह वैक्सीनेशन केंद्र जाकर वैक्सीन अवश्य लगवाएं।

सौ फीसदी वैैक्सीनेशन में करें सहयोग
जिले की प्रसिद्ध गायक बंदना धीमान ने कहा कि अगर व्यक्ति स्वस्थ और अच्छी इम्युनिटी वाला होगा तो महामारी अपने आप ही खत्म हो जाएगी। इसके खात्मे के लिए वैक्सीन जरूरी है। ऐसे में सरकार और विभाग के सौ फीसदी वैक्सीनेशन के लक्ष्य में अपना सहयोग दें, ताकि देश को कोरोनामुक्त किया जा सके।
कोरोना मुक्ति के लिए दें सहयोग

गसोता महादेव मंदिर के महंत बाबा राघवानंद गिरी ने कहा कि वैक्सीन लगवाकर देश को कोरोना मुक्त करने में अपना सहयोग करें। वैक्सीनेशन केंद्रों पर जाकर दो डोज लगवा चुके लोग बूस्टर डोज अवश्य लगवाएं। जिन लोगों ने दो डोज नहीं लगवाई हैं, वह भी दोनों डोज लगवाकर स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीनेशन लक्ष्य को पूरा करने में सहयोग दें।

रोजाना लगते हैं वैक्सीनेशन सत्र
राज्यस्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित अध्यापक तिलक राज शास्त्री ने कहा कि दोनों डोज लगवाने के बाद एहतियात के तौर पर तीसरी डोज अवश्य लगवाएं। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए रोजाना वैक्सीनेशन केंद्र लगवाता है, इसलिए इन केंद्रों पर जाकर वैक्सीन लगवाकर खुद को तीन चरणों की वैक्सीन के साथ सुरक्षित करें।

अस्सी साल उम्र के बावजूद सभी डोज लगवाईं
ग्राम पंचायत लंबलू के प्रधान करतार सिंह चौहान ने कहा कि वह अस्सी साल के हैं और वैक्सीन की सभी डोज लगवाई हैं। उन्हें इसका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं हुआ है। बल्कि कुछेक समस्याएं जो बुढ़ापे में लोगों को आती हैं, कइयों से उन्हें छुटकारा भी मिला है।

8.95 लाख लोग लगवा चुके वैैक्सीन
वैक्सीनेशन के जिला नोडल अधिकारी डॉ. रमेश रत्तू ने कहा कि जिले में करीब 8.95 लाख लोग अब तक वैक्सीनेशन की पहली, दूसरी और बूस्टर डोज लगवा चुके हैं। पहली डोज 4.32 लाख लोगों ने जबकि दूसरी डोज 4.12 लाख लोगों ने लगवाई है। फिलहाल बूस्टर डोज लगवाने वालों की संख्या 46 हजार है। यह संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। लोग अधिक संख्या में वैक्सीनेशन केंद्र आकर वैक्सीन लगवाएं।


नियमों का पालन करें और वैक्सीन लगवाएं
समाजसेवी एवं राज्यस्तरीय पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त अध्यापक दुर्गादास शर्मा ने कहा कि वैक्सीनेशन से कोरोना संक्रमण की रफ्तार काबू में आई है और मामले कम रह गए हैं। अगर मामले बढ़ते भी हैं तो तीनों डोज लगवाने वाले सुरक्षित की श्रेणी में होंगे। तीनों डोज लगवाकर सुरक्षित हों व कोरोना महामारी को पूरी तरह से खत्म करने के लिए नियमों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed