फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Amar Ujala Health Campaign: In 20 days more than 50 percent children got the first dose

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : 20 दिन में 50 फीसदी से अधिक बच्चों ने लगवाई पहली डोज

Tue, 05 Apr 2022 06:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में 12 से 14 साल तक के बच्चे वैैक्सीन लगवाने के लिए उत्साहित हैं। 20 दिन में ही जिले में इस वर्ग के 50 फीसदी से अधिक बच्चों ने पहली डोज लगवा ली है। 12 से 14 साल तक के 11 हजार 401 बच्चों ने वैैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है, जबकि 30 अप्रैल तक जिले के इस वर्ग के सभी बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग ने रखा है। जिले में 12 से 14 साल तक के कुल 21099 बच्चे हैं, जिन्हें वैक्सीन लगाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। हालांकि, चार दिन स्कूलों में छुट्टियां होने के कारण कम वैक्सीनेशन सत्र आयोजित हुए हैं। अब स्कूल खुलने के बाद दोबारा से अधिक सत्र आयोजित कर इस वर्ग के बच्चों को 30 अप्रैल तक प्रथम डोज लगाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

उधर, 15 से 18 साल तक के भी 25743 बच्चे वैक्सीन की दोनों डोज लगाकर पहले ही सुरक्षित हो चुके हैं। जिले में कुल 844023 लोगों को पहली, दूसरी और बूस्टर डोज सोमवार तक लग चुकी है। इनमें से 6605 हेल्थ केयर वर्कर्स को पहली, 6532 को दूसरी और 3122 को बूस्टर डोज, 12057 फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहली, 12018 को दूसरी और 954 को बूस्टर डोज, 12 से 14 साल वाले 11401 बच्चों को पहली, 15 से 18 साल वाले 28088 को पहली, 25743 को दूसरी, 18 से 44 साल वाले 178822 को पहली, 165891 को दूसरी, 45 से 59 साल वाले 98826 को पहली और 95985 को दूसरी, साठ साल से अधिक वाले 91592 को पहली, 89468 को दूसरी और 17519 को बूस्टर डोज लग चुकी है।
विज्ञापन

जिला नोडल अधिकारी डॉ. रमेश रत्तू का कहना है कि 12 से 14 साल तक के 11401 बच्चों को पहली डोज लग चुकी है। अब छुट्टियों के बाद युद्धस्तर पर वैक्सीनेशन सत्र आयोजित होंगे। जिला में कुल 844021 डोज वैक्सीनेशन की विभिन्न वर्गों को लग चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed