फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Amar Ujala Health Campaign: Government schools ahead of private schools in vaccination

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : टीकाकरण में निजी स्कूलों से आगे सरकारी स्कूल

Fri, 01 Apr 2022 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Health Campaign: Government schools ahead of private schools in vaccination
डिडवीं टिक्कर स्कूल में छात्र कौ वैक्सीन लगातीं स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में 12 से 14 साल तक के बच्चों की चल रही कोरोनारोधी वैक्सीनेशन में निजी स्कूलों की बजाय सरकारी स्कूलों के बच्चे अधिक दिलचस्पी दिखा रहे हैं। जिले में इस वर्ग के बच्चों को शुरू हुई वैक्सीनेशन को दो सप्ताह का समय बीत गया है और प्रथम सप्ताह की अपेक्षा दूसरे सप्ताह टीकाकरण की रफ्तार बढ़ी है। जिले में 12 से 14 साल के कुल 21099 बच्चे हैं और दो सप्ताह में दस हजार बच्चों का टीकाकरण हो चुका है। बुधवार तक 9990 बच्चों को वैक्सीनेशन पूरी हो चुकी है। वहीं प्राइवेट स्कूलों की बजाय सरकारी स्कूलों में अधिक वैक्सीनेशन हो रही है।
विज्ञापन

हालांकि, इसका कारण सरकारी स्कूलों में बच्चों की अधिक संख्या भी है, लेकिन जिन प्राइवेट स्कूलों में वैक्सीनेशन सत्र लग रहे हैं उनमें से अधिकतर में भी एक केंद्र पर सभी बच्चों की वैक्सीनेशन नहीं हो पा रही है। वीरवार को भी निजी स्कूलों ओशिश पब्लिक स्कूल में 20, गीतांजलि पब्लिक स्कूल में 63, संचेतना पब्लिक स्कूल में 21, परमार्थ पब्लिक स्कूल, सुपर मैग्नेट स्कूल, नेहरू मेमोरियल स्कूल हमीरपुर में संयुक्त रूप से 61 बच्चों की वैक्सीनेशन हुई। जबकि, सरकारी स्कूलों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भूंपल में 126, चौड़ू, जीवाणी और बड़ा में 105, टिक्कर में 77, मनोह स्कूल में साठ बच्चों की वैक्सीनेशन हुई है। जिला नोडल अधिकारी डॉ. रमेश रत्तू ने कहा कि परीक्षाओं के बाद वैक्सीनेशन बढ़ी है। कुल 21099 बच्चों को वैक्सीनेशन होनी है। सरकारी और प्राइवेट दोनों स्कूलों में वैक्सीनेशन सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। सरकारी में बच्चों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed