{"_id":"66967fe9d6b60edbf1050f3f","slug":"amar-ujala-bhavishya-jyoti-samman-ceremony-tomorrow-in-hamirpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-131637-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह कल
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर के टाउन हॉल में 18 जुलाई वीरवार को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिले के टॉपर्स (90 फीसदी अंक के ऊपर वाले) छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आरके पुरुथी पंजीयक हिमाचल प्रदेश सहकारी सभाएं एवं अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग करेंगे। जबकि, विशिष्ट अतिथि डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक भगत सिंह और उपनिदेशक अनिल कौशल होंगे। अमर उजाला एवं मिनर्वा स्टडी सर्किल बिलासपुर संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। मिनर्वा स्टडी सर्किल घुमारवीं (बिलासपुर) की इस कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी की भूमिका रहेगी।
इसके अलावा इस कार्यक्रम में इकफाई यूनिवर्सिटी बद्दी, आईईसी यूनिवर्सिटी बद्दी, महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी बद्दी, चाणक्य कोचिंग अकादमी हमीरपुर, एपीसी अकादमी घुमारवीं, डॉ. एएस मेमोरियल अस्पताल हमीरपुर, आर्यन पब्लिक स्कूल भोटा, लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल भोटी (भोरंज) सह प्रायोजक होंगे। इस समारोह में हिमाचल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के इस साल के टॉपर्स छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। हमीरपुर जिले के टाउन हॉल नजदीक बस अड्डा में कार्यक्रम का शुभारंभ शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा। इस कार्यक्रम के लिए छात्र-छात्राएं सुबह 8.30 से 10 :30 तक पहुंचकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि मेधावी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित करेंगे।