Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Also gave detailed information about Domestic Violence Act

Hamirpur (Himachal) News: घरेलू हिंसा अधिनियम के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी

Thu, 03 Oct 2024 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Also gave detailed information about Domestic Violence Act
बड़सर ग्राम पंचायत जागरूकता शिविर के दौरान उपस्थित विभागीय अधिकारी एवं प्रतिभागी। विभाग।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़सर/ बिझड़ी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बड़सर में तहसील कल्याण अधिकारी सतीश कुमार की अध्यक्षता में नागरिक अधिकार सरंक्षण अधिनियम 1955 तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण ) अधिनियम 1989 के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। तहसील कल्याण अधिकारी बड़सर सतीश कुमार ने अधिनियमों की शिविर में जानकारी दी। उन्होंने इंदिरा गांधी वृद्धा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी विकलांग राहत भत्ता योजना, कुष्ठ रोगी पुनर्वास भत्ता योजना, किन्नर पेंशन योजना, इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना, दिव्यांगों को शादी के लिए अनुदान योजना, विकलांग छात्रवृत्ति योजना, स्वर्ण जयंती आश्रय योजना इत्यादि स्कीमों की जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित लोगों से इन विभागीय स्कीमों को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया ताकि सभी पात्र लोग इन योजनाओं का लाभ ले सकें। इस अवसर पर संरक्षक अधिकारी अनिता कुमारी ने उपस्थित लोगों को विभागीय स्कीमों तथा घरेलू हिंसा अधिनियम के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बड़सर के पंचायत प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed