{"_id":"62e96425b2211c18b460737f","slug":"alligation-of-misbehaviour-in-veccination-centre-hamirpur-hp-news-sml41719695","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूस्टर डोज लगवाने आई महिला से दुर्व्यवहार करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूस्टर डोज लगवाने आई महिला से दुर्व्यवहार करने का आरोप
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। स्वास्थ्य खंड गलोड़ के तहत पीएचसी सलौणी में एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पर स्थानीय निवासी महिला रेखा देवी ने दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। करेर पंचायत के खंगालता वार्ड की पंचायत सदस्य रेखा देवी ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन व बीएमओ गलोड़ से की है।
रेखा देवी ने अपनी शिकायत में कहा कि मंगलवार को पीएचसी सलौणी में बूस्टर डोज लगवाने गई थी और वहां उनके मोबाइल मे रजिस्ट्रेशन व ओटीपी की औपचारिकता पूरी होने के बाद जैसे ही उन्हें वैक्सीन लगाई जाने लगी तो महिला हेल्थ वर्कर ने रोक दिया और कोविड टेस्ट करवाने पर ही वैक्सीन लगवाने का दबाव डाला। जब रेखा देवी ने टेस्ट करवाने से इनकार किया तो महिला हेल्थ वर्कर ने दुर्व्यवहार किया और उन्हें बिना वैक्सीन लगाए ही घर भेज दिया। रेखा देवी ने कहा कि उन्हें वैक्सीन लगने का मैसेज आ चुका है। उन्होंने कहा कि बीएमओ गलोड़ से इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर न मिलने से उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत की है। बीएमओ गलोड़ डॉ. अरविंद कौंडल ने कहा कि शिकायत मिली है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ हमीरपुर डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो इसकी जवाबदेही बीएमओ की होगी। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से निर्देश आते ही बीएमओ गलोड़ से मामले की जांच करवाई जाएगी और अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी।