फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   All students should set goals and work hard: Sanjay

सभी विद्यार्थी लक्ष्य तय कर कड़ी मेहनत करें : संजय

Thu, 19 Sep 2024 08:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 08:04 PM IST
विज्ञापन
बाहन्वीं स्कूल में तनाव प्रबंधन पर शिविर में किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। महिला एवं बाल विकास विभाग ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहन्वीं में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत तनाव प्रबंधन शिविर का आयोजन किया। शिविर मेंं एसडीएम संजय स्वरूप ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए एसडीएम ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में विद्यार्थियों में कॅरियर को लेकर अक्सर असमंजस एवं तनाव की स्थिति पैदा हो जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। सभी विद्यार्थी अपने लिए लक्ष्य तय करें और उसे हासिल करने के लिए अपने मन में ठानकर कड़ी मेहनत करें। मोबाइल और सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा व्यस्त रहने के बजाय पुस्तकों का अधिक से अधिक अध्ययन करें। उन्होंने सभी शिक्षकों और अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे बच्चों के समक्ष उदाहरण प्रस्तुत करते हुए स्वयं भी पुस्तकों का अध्ययन करें। मनोचिकित्सक डॉ. आराधना ने विद्यार्थियों को किशोरावस्था की विभिन्न समस्याओं और विशेषकर, तनाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी तथा इनसे निपटने के उपायों से भी अवगत करवाया। प्रधानाचार्य प्रबोध ठाकुर ने कहा कि इस शिविर में कई ऐसी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं जो विद्यार्थियों के जीवन में बहुत बड़े परिवर्तन ला सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed