फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   All India Teachers Federation team leaves for Bangkok

Hamirpur (Himachal) News: अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ का दल बैॅकॉक रवाना

Sun, 22 Sep 2024 05:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 05:28 PM IST
विज्ञापन
पांच अक्तूबर तक जाॅन थॉमसन फैलोशिप कार्यक्रम में भाग लेगा शिक्षार्थियों के ज्ञान को गंभीरता से समझने पर चर्चा करेंगे शिक्षक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। अखिल भारतीय शिक्षक संगठन महासंघ का दल रविवार को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित कार्यशाला में भाग लेने के लिए रवाना हुआ। अखिल भारतीय शिक्षक संगठन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अश्विनी कुमार, मुख्य सचिव सीएल रोज, मुख्य प्रेस सचिव प्रेम शर्मा, राष्ट्रीय महिला विंग की अध्यक्ष शिल्पा नायक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शिक्षक संगठन एजुकेशन इंटरनेशनल और यूनेस्को के तत्वाधान में थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 23 सितंबर से पांच अक्तूबर तक जॉन थॉमसन फैलोशिप प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए शिक्षण पेशे को भविष्य बदलने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में भाग लेने वाले विश्व के विभिन्न देशों से आए प्रतिभागियों का व्यय अंतरराष्ट्रीय शिक्षक संगठन एजुकेशन इंटरनेशनल और यूनेस्को की ओर से उठाया जाएगा। यह शिक्षक संगठन की ओर से आयोजित किया जाने वाला कार्यक्रम है। इस सम्मेलन में शिक्षकों के लिए शिक्षा 2030 (टीटीएफ) पर अंतरराष्ट्रीय टास्क फोर्स के 14वें नीति संवाद फोरम में लांच की गईं सिफारिशों पर चर्चा होगी। संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से गई सिफारिशों का उद्देश्य एक ऐसा सक्षम वातावरण तैयार करना है जो शिक्षकों को शिक्षा में बदलाव के वाहक बनने की अनुमति देता है, जो शिक्षार्थियों के ज्ञान को गंभीरता से समझने और आज की दुनिया में आवश्यक कौशल और योग्यता हासिल करने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed