फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   All departments should update the data of District Good Governance Index: DC

जिला सुशासन सूचकांक का डाटा अपडेट करें सभी विभाग : डीसी

Thu, 11 Jul 2024 07:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
कहा, सुशासन और विकास के सभी मानकों में हमीरपुर को अग्रणी जिला बनाने के लिए करें कार्य
विज्ञापन

प्रथम पुरस्कार के रूप में 50 लाख और द्वितीय पुरस्कार पर मिलते हैं 35 लाख

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सुशासन और विकास से संबंधित सभी मानकों में हमीरपुर को अग्रणी जिला बनाने के लिए तत्परता के साथ कार्य करें। वीरवार शाम को हमीर भवन में जिला सुशासन सूचकांक यानी डिस्ट्रिक्ट गुड गवर्नेंस इंडेक्स (डीजीजीआई) से संबंधित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने ये निर्देश दिए। बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 से संबंधित डीजीजीआई के आंकड़ों पर व्यापक चर्चा की गई।


उन्होंने बताया कि सुशासन और विकास के विभिन्न मानकों में जिला हमीरपुर का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा है। जिला को राज्यस्तरीय पुरस्कार भी मिल चुके हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 में भी इस पुरस्कार के लिए डाटा अपलोड होना है। इसलिए, सभी संबंधित विभाग 15 जुलाई तक अपने आंकड़ों को दुरुस्त करके इन्हें जिला सांख्यिकी कार्यालय के माध्यम से अपडेट करवा लें। जिला सुशासन सूचकांक में आठ मूल विषय जैसे-आवश्यक बुनियादी ढांचा, मानव विकास, सामाजिक संरक्षण, महिला एवं बाल विकास, कानून व्यवस्था, पर्यावरण, पारदर्शिता एवं जवाबदेही और आर्थिक प्रदर्शन आदि शामिल किए गए हैं। इनके अंतर्गत 19 मुख्य केंद्र बिंदुओं एवं 111 संकेतकों के आधार पर सभी जिलों के प्रदर्शन का आकलन किया जाता है। इस आकलन के बाद प्रथम पुरस्कार के रूप में 50 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 35 लाख और तृतीय पुरस्कार के रूप में 25 लाख रुपये की राशि दी जाती है। विभिन्न विभागों की ओर से प्राप्त वर्ष 2023-24 के आंकड़ों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि कई विभागों के आंकड़े अभी पूरी तरह अपडेट नहीं हैं। इसके अलावा इस बार जिला सुशासन सूचकांक में कुछ अतिरिक्त संकेतक भी शामिल किए गए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग, जलशक्ति विभाग, लोक निर्माण, उद्योग, श्रम एवं रोजगार, राजस्व विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि वे इन आंकड़ों को तुरंत अपडेट करवाएं, ताकि इस बार भी जिला सुशासन सूचकांक में हमीरपुर अग्रणी जिलों में शामिल हो सके। बैठक में जिला सांख्यिकीय अधिकारी अशोक कुमार ने जिला सुशासन सूचकांक के विभिन्न संकेतकों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर एसपी भगत सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विनोद गर्ग, उद्यान विभाग के उपनिदेशक राजेश्वर परमार, स्वास्थ्य विभाग के डॉ. अजय अत्री और अन्य विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित डाटा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed