फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Albendazole will be fed to 1,35,759 children on 29th

Hamirpur (Himachal) News: 1,35,759 बच्चों को 29 को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल

Tue, 21 Nov 2023 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Albendazole will be fed to 1,35,759 children on 29th
उपायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के कर्मचारी। (स्रोत: लोक संपर्क व
हमीरपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय हमीरपुर द्वारा जिलाधीश कार्यालय हमीरपुर में सोमवार को सघन दस्त रोग एवं निमोनिया नियंत्रण पखवाड़ा के बेहतर कार्यान्वयन के लिए विभिन्न विभागों के साथ एक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त हमीरपुर हेमराज बैरवा ने की। बैठक में बताया गया कि आंत्र कृमि मुक्ति कार्यक्रम के तहत 29 नवंबर को 1 से 19 वर्ष के लगभग 1,35,759 सभी बच्चों को कृमि नाशक दवाई एल्बेंडाजोल देने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान एक से पांच वर्ष के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक भी दी जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में स्वास्थ्य विभाग, डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर, महिला एवं बल विकास विभाग, पंचायती राज, प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग हमीरपुर अन्य विभागों के सहयोग से 20 नवंबर से चार दिसंबर तक दस्त रोग एवं निमोनिया नियंत्रण पखवाड़े को आयोजित कर रहा है। इसमें आशा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में उन सभी महिलाओं के साथ संपर्क करेंगी, जिनके बच्चे पांच वर्ष से कम आयु के हैं। पखवाड़े के दौरान पांच वर्ष से कम आयु के लगभग 34,527 बच्चों तक पहुंच बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed