{"_id":"68a4c9406f2f2b50d3084926","slug":"albendazole-will-be-administered-on-21st-meeting-regarding-preparations-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-164296-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 21 को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल, तैयारियों को लेकर की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 21 को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल, तैयारियों को लेकर की बैठक
Wed, 20 Aug 2025 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत 21 अगस्त को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और शिक्षण संस्थानों में एक से 19 साल तक के सभी बच्चों, किशोरों को कृमि नाशक दवाई एल्बेंडाजोल एवं विटामिन-ए की दवाई दी जाएगी। इस विशेष अभियान की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त अमरजीत सिंह ने की।
उन्होंने बताया कि किन्हीं कारणों से 21 अगस्त को छूटे बच्चों एवं युवाओं को 28 अगस्त को कृमिनाशक दवा दी जाएगी। सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए इस अभियान को पूर्णतया सफल बनाएं। एक से 19 साल तक के लगभग 1,21,934 बच्चों एवं युवाओं को इसमें कवर किया जाएगा।
प्रवासी बच्चे और किन्हीं कारणों से स्कूल छोड़ चुके बच्चे भी इस अभियान में विशेष रूप से कवर होने चाहिएं। अन्य प्रतिरक्षण एवं टीकाकरण कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि कई गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए छोटे बच्चों को अलग-अलग समय पर कुल 12 प्रकार की वैक्सीन दी जा रही हैं। जिला में इसकी कवरेज की प्रतिशतता काफी अच्छी है।
विज्ञापन
जिला में 99.7 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी भी अस्पतालों में ही हो रही है। गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच और बच्चों की वैक्सीनेशन की ऑनलाइन मॉनीटरिंग के लिए प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम-2 (आरसीएच-2) आरंभ किया जा रहा है। इसमें सभी गर्भवती महिलाओं को वेब पोर्टल पर पंजीकृत किया जाएगा। इनके स्वास्थ्य की जांच से लेकर बच्चों के टीकाकरण तक के शेडयूल की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।
बैठक में सीएमओ डॉ. प्रवीण चौधरी और जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय अत्री ने विभिन्न कृमि मुक्ति दिवस और अन्य प्रतिरक्षण कार्यक्रमों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सभी बीएमओ और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।