फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ajmer Singh re-elected as head of Retired Employees Welfare Forum

अजमेर सिंह दोबारा बने सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच के प्रधान

Mon, 07 Mar 2022 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Ajmer Singh re-elected as head of Retired Employees Welfare Forum
परिवहन सेवानिवृत्त कल्याण मंच की बैठक को संबोधित करते पदाधिकारी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की मासिक बैठक चालक प्रशिक्षण केंद्र बस स्थल हमीरपुर में जिला अध्यक्ष अजमेर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष नंद लाल शर्मा, प्रदेश सचिव विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसहमति से निर्णय लिया कि नौ मार्च को विधानसभा घेराव में हमीरपुर से ज्यादा से ज्यादा सदस्य भाग लेंगे। बैठक में जिला अध्यक्ष अजमेर सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार का लगभग साढ़े चार वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है। परंतु सरकार की ओर से परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन का स्थायी समाधान नहीं किया गया। साथ ही सरकार बकाया राशि का देने में भी नाकाम साबित हुई है।
विज्ञापन

इसके साथ छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को भी लागू नहीं किया गया। इसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों में सरकार के प्रति गहरा रोष है। मंच के पदाधिकारियों का कहना है कि जनवरी की पेंशन 4 मार्च 2022 को उनके खातों में डाली गई है। वहीं फरवरी की पेंशन अभी तक रुकी हुई है। उन्होंने बताया कि हमने 30 से 35 वर्षों तक दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दी हैं। बुढ़ापे में समय पर पेंशन न मिलने से कई अस्वस्थ कर्मचारी समय पर इलाज नहीं करवा पा रहे हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की ओर से सरकार को इससे पूर्व भी सरकार को समस्याओं से अवगत करवाया गया है। लेकिन सरकार की ओर से कोई भी स्थायी समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच ने सरकार से 9 मार्च से पहले समस्या का समाधान करने को कहा है। अन्यथा विधानसभा का घेराव किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री से मांगों का संज्ञान लेते हुुए तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है। बैठक में 95 कर्मचारियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। बैठक के दौरान हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच हमीरपुर वर्ष 2022 में चुनाव अध्यक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, चुनाव प्रभारी प्रदेश सचिव नंद लाल की अध्यक्षता चुनाव करवाएं गए। इसमें जिलाध्यक्ष के पद के लिए अजमेर ठाकुर और कार्यकारी अध्यक्ष के पद के लिए बलदेव सिंह को जिम्मेवारी दी गई।

वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रघुनाथ, उपाध्यक्ष रंगली राम, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, उपाध्यक्ष भाग सिंह, संगठन मंत्री कुलवंत सिंह, अतिरिक्त मंत्री भगवान दास, सचिव बलवीर पटियाल, सहसचिव भाग सिंह, सहसचिव पवन कुमार, लेखा परीक्षक आज्ञा राम, महालेखा परीक्षक रिखी राम, कोषाध्यक्ष रामलाल, सह कोषाध्यक्ष कश्मीर सिंह सोनी, प्रैस सचिव प्रताप सिंह, सह प्रेस सचिव पद पर मदन लाल, मुख्य सलाहकार सुखदेव, सलाहकार पद पर उत्तम चंद, बलदेव चौधरी, ब्रह्म दास, प्रशोत्तम लाल, योगराज, प्यार चंद, कृष्ण चंद, रूप चंद को नव निर्वाचित सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed