फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   AICTE approval stuck in red tape for a year

Hamirpur (Himachal) News: एक साल से फाइलों में अटकी एआईसीटीई की मंजूरी

Wed, 23 Sep 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 23 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। तकनीकी शिक्षा को आधुनिक स्वरूप देने के दावों के बीच राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर की लैब को स्मार्ट बनाने की योजना एक साल से अधर में है।
विज्ञापन

संस्थान में तीन प्रमुख ब्रांचों को आधुनिक सॉफ्टवेयर और उपकरणों से लैस करने के लिए भेजे गए प्रस्ताव अभी तक अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की स्वीकृति का इंतजार कर रहे हैं।
संस्थान ने मोडरोबस योजना के तहत इंटरनेट ऑफ थिंग्स, मेकेनिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के नवीनीकरण के लिए 30-30 लाख रुपये के तीन अलग-अलग प्रस्ताव एआईसीटीई को भेजे थे।
विज्ञापन

प्रस्तावों को मंजूरी मिलने पर संस्थान को कुल 90 लाख रुपये का बजट मिलेगा। स्वीकृति के बाद यह राशि दो किस्तों में जारी की जाएगी। इस बजट से संबंधित ब्रांचों के लिए आधुनिक सॉफ्टवेयर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए जरूरी उपकरण और लैब को अपग्रेड करने का सामान खरीदा जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान प्रशासन को उम्मीद है कि जल्द ही एआईसीटीई से स्वीकृति मिलेगी, जिससे लैब के आधुनिकीकरण का कार्य आगे बढ़ सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed