फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Agneepath recruitment scheme is a joke with the army: Lakhanpal

अग्निपथ भर्ती योजना सेना के साथ मजाक : लखनपाल

Mon, 01 Apr 2024 03:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
लोस चुनाव और विस उपचुनाव पर कांग्रेस नेताओं ने की चर्चा
विज्ञापन

कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के पदाधिकारियों ने की बैठक
कांग्रेस पार्टी को छोड़कर गए विधायकोंं का कदम लोकतंत्र के साथ खिलवाड़
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को हमीरपुर में हुई। इसकी अध्यक्षता पूर्व सैनिक निगम के पूर्व अध्यक्ष कर्नल बीसी लगवाल ने की। बैठक में प्रदेश में चल रहे सियासी घटनाक्रम और प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा उपचुनाव पर विस्तृत चर्चा की गई। कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के पूर्व जिला अध्यक्ष चेतन लखन ने कहा कि पूर्व सैनिकों के हित में लिए गए फैसलों के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का बैठक में आभार व्यक्त किया गया है।

प्रदेश की राजनीति में हुए सियासी उठापटक को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को छोड़कर गए विधायकोंं का कदम लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है। अग्निवीर योजना शुरू कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना के साथ मजाक किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पुरजोर तरीके से केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों का विरोध जताया है। मोदी सरकार ने तानाशाह के रूप में निर्णय लेकर विपक्ष का दमन करने का कार्य किया है। बैठक में मदन लाल, रमेश चंद, ओम प्रकाश, पृथ्वी चंद, रोशन लाल, किशन चंद, जगदीश, सुनील दत्त, राजेश कुमार, मनोज शर्मा, बर्फी राम, सोमदत्त, अनंत राम और बलदेव शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed