फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   agitation against wine shop

शराब ठेका खोलने का विरोध, डीसी को सौंपा ज्ञापन

Sat, 25 Jun 2022 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
agitation against wine shop
शराब ठेके को बंद करवाने के लिए उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर पहुंचीं रैली पंचायत की महिलाएं। संवाद - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। उपमंडल बड़सर के करनेहड़ा गांव का एक प्रतिनिधिमंडल गांव में शराब का ठेका खोले जाने के विरोध में उपायुक्त देवश्वेता बनिक से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर शराब ठेके को यहां से हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि गांव के बीच में शराब का ठेका खोल दिया गया है। इससे महिलाओं और बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गांव के बाहर कहीं भी शराब का ठेका खोल दिया जाए उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन गांव में शराब का ठेका खोलने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में मौजूद अनीता देवी, दिव्या, शकुंतला देवी, तारो देवी, राकेश देवी, संजू देवी, रक्षा देपी, प्रवीन कुमारी, प्रकाश चंद, दलीप सिंह, प्यार सिंह, मदन लाल का कहना है कि गांव के बीच में शराब का ठेका खोल दिया गया है। जहां पर साथ ही स्कूल और मंदिर हैं। इस रास्ते पर बच्चों और महिलाओं का आना-जाना लगा रहता है। शराब का ठेका खुलने से गांव का माहौल खराब होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उपायुक्त ने आश्वासन दिया है कि समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन की तरफ से समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण अपने स्तर पर समस्या का समाधान करने के लिए मजबूर होंगे। कहा कि ठेका स्कूल के गेट के साथ ही खोल दिया गया है। जिससे बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed