फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   agitaion

सड़क से वंचित लोगों का फूटा गुस्सा, उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना

Mon, 05 Oct 2020 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
agitaion
कसियाणा गांव में सड़क और रास्ते की समस्या को लेकर गांधी चौक पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। उपमंडल भोरंज की नंधन पंचायत के कसियाणा गांव के लोग गांव के लिए न रास्ता और न ही सड़क होने के विरोध में जिला मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। हाथ में रास्ता और फुट ब्रिज बनाने की मांग वाली तख्तियां पकड़े ग्रामीण गांधी चौक और उपायुक्त कार्यालय के पास धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन

गुस्साए ग्रामीणों ने उपायुक्त कार्यालय परिसर में डेरा जमाया। उन्होंने कहा कि हमारी मांग को पूरा करो नहीं तो प्राण त्याग देंगे। ग्रामीणों ने कहा कि आजादी के बाद कई दशक बीत जाने के बाद आज तक गांव के लिए न पक्का रास्ता है और न ही सड़क की सुविधा है। कोटलू गांव से इनके गांव को जोड़ने वाला रास्ता जंगल से होकर गुजरता है। रास्ते की हालत भी इतनी दयनीय है कि हमेशा अनहोनी का डर रहता है। दूरी अधिक होने के कारण दो बच्चे बीमारी की हालत में समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सके। इस कारण उनकी मौत हो गई थी। गर्भवती महिलाओं को अगर चारपाई पर उठाकर लाना हो तो चार लोग रास्ते में एक साथ नहीं चल पाते।
विज्ञापन

अपनी दुखभरी कहानी सुनाते हुए कुछ महिलाएं फूट फूटकर रो पड़ीं। कोटलू गांव का रास्ता जंगल से होने के कारण रात के समय घर एक व्यक्ति पर तेंदुए ने जानलेवा हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया था। कसियाणा गांव के ग्रामीण 95 वर्षीय लबो राम का कहना था कि सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे करती है। अगर एक बार कसियाणा गांव में आकर देखें तो पता चल जाएगा कि गांव की हालत कैसी है। ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। 90 वर्षीय किरपू राम ने भी गांव की व्यथा सुनाई। 77 वर्षीय ब्रह्मी देवी, सोमा, सावित्री, इंदु, सरिता, मदन, सुनील, विधि चंद भी धरने में शामिल हुए। प्रदर्शन को देखते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी जितेंद्र सांजटा ने ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने एसडीएम भोरंज को ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed