फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   After voting in the assembly elections, many officers moved from here to there

विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद कई अधिकारी हुए इधर से उधर

Tue, 15 Nov 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद जिला हमीरपुर में कई विभागों के अफसर इधर से उधर ट्रांसफर हुए हैं। इसी कड़ी में लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के अधिशासी अभियंता विवेक शर्मा का भी यहां से मंडी के धर्मपुर के लिए तबादला हुआ है। हालांकि, विवेक शर्मा की धर्मपुर में अस्थायी एडजस्टमेंट है। चुनाव की प्रक्रिया 10 दिसंबर को खत्म हो रही है। उसके बाद उन्हें हमीरपुर फिर से लौटना है। लेकिन, उनकी अस्थायी एडजस्टमेंट के कारण हमीरपुर डिवीजन का कामकाज प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से बड़सर स्थित लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता देवराज को हमीरपुर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। लेकिन, बड़सर मंडल काफी बड़ा क्षेत्र है। इसके चलते देवराज पर काम का अत्यधिक दबाव बढ़ गया है। स्थायी अधिशासी अभियंता न होने से हमीरपुर में कई विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वर्तमान में हमीरपुर मंडल के अंतर्गत कई विकास कार्य चल रहे हैं। विकास कार्यों की टेंडरिंग प्रक्रिया भी अधिशासी अभियंता कार्यालय से ही होती है। इससे यहां पर स्थायी अधिशासी अभियंता की कमी खलने लगी है। उधर, लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के अधीक्षण अभियंता विजय चौधरी ने कहा कि चुनाव के कारण अधिशासी अभियंता विवेक शर्मा का अस्थायी तौर पर हेडक्वार्टर बदलना पड़ा है। बड़सर के अधिशासी अभियंता देवराज को हमीरपुर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग में पड़ा चुनावों का असर
विधानसभा चुनाव के असर से जलशक्ति विभाग भी अछूता नहीं रहा। जलशक्ति विभाग हमीरपुर में सेवारत अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर का मंडी तबादला हुआ है। वहीं, उनकी जगह संजय ठाकुर ने अधिशासी अभियंता का कार्यभार संभाला है। इसी तरह सुजानपुर में सेवारत अधिशासी अभियंता नीरज भोगल के अधीक्षण अभियंता के पद पर पदोन्नत होने से सुजानपुर में नरेश कुमार ने अधिशासी अभियंता के पद पर ज्वाइन किया है। इसी तरह नादौन में अरविंद वर्मा और बड़सर में देवराज चौहान ने अधिशासी अभियंता के पद पर ज्वाइन किया है। जबकि, डिडवीं टिक्कर में नए खुले जलशक्ति विभाग के सब डिवीजन पर अभी तक किसी के नियुक्ति आदेश जारी नहीं हुए हैं। उधर, जलशक्ति विभाग हमीरपुर के अधीक्षण अभियंता विनोद ठाकुर ने कहा कि जिले के चार डिवीजनों पर नए अधिशासी अभियंताओं की नियुक्तियां हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed