{"_id":"69430536f25acbd795051438","slug":"after-the-cm-the-mla-again-flagged-off-the-bus-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-177140-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सीएम के बाद विधायक ने बस को दोबारा दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सीएम के बाद विधायक ने बस को दोबारा दिखाई हरी झंडी
Thu, 18 Dec 2025 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
नादौन/भोरंज (हमीरपुर)। भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने पट्टा में नादौन से दिल्ली वाया पट्टा-लदरौर फोरलेन भगेड़ से नई वोल्वो बस सेवा का शुभारंभ कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि इस नए रूट से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि सामाजिक व आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
सुबह साढ़े आठ बजे बस पट्टा, लदरौर होकर वाया फोरलेन दिल्ली जाएगी। इस बस सेवा को बीते मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी हरी झंडी दिखाई थी। अगले ही दिन विधायक सुरेश कुमार ने अपने विधानसभा क्षेत्र से गुजरने वाली इस बस सेवा को हरी झंडी दिखाई।
वहीं, प्रदेश सरकार की ओर से नादौन से दिल्ली के लिए सीधी वोल्वो बस सेवा आरंभ किए जाने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। नगर परिषद के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों एवं व्यापारी वर्ग ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शहरवासियों तथा व्यापारी वर्ग की लंबे समय से मांग चली आ रही थी। इस बस सेवा से क्षेत्रवासियों को काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि अब तक नादौन से दिल्ली तक कोई भी सीधी बस सेवा नहीं थी।