{"_id":"65e5aebd5543f1a51d01b405","slug":"after-teachers-now-principals-will-also-know-foreign-teaching-methods-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-122806-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: शिक्षकों के बाद अब प्रधानाचार्य भी जानेंगे विदेशी शिक्षण पद्धति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: शिक्षकों के बाद अब प्रधानाचार्य भी जानेंगे विदेशी शिक्षण पद्धति
Tue, 05 Mar 2024 04:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 05 Mar 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। समग्र शिक्षा के तहत अब प्रदेशभर के प्रधानाचार्य भी विदेशी शिक्षा पद्धति से रूबरू होंगे। प्रधानाचार्य विदेशों में जाकर वहां के स्कूलों में पढ़ाई की तकनीकी माध्यम, प्रणाली, पाठ्यक्रम आदि की जानकारी हासिल करने सहित प्रशिक्षण लेंगे। इसके उपरांत प्रधानाचार्यों को मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस स्कूलों में तैनात किया जाएगा, ताकि इन स्कूलों में विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सके। इससे सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
पूर्व में प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेशभर के 100 शिक्षकों के लिए सिंगापुर का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया था। इस दौरान शिक्षकों ने सिंगापुर के स्कूलों में जाकर वहां का ढ़ाचा, पढ़ाई, स्कूलों में नियम, सुविधाओं सहित शिक्षा में प्रयोग होने वाले विभिन्न मुद्दों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
अब शिक्षकों के स्कूल पहुंचने के बाद शिक्षा विभाग की ओर से दूसरे चरण में 12 जिलों से प्रधानाचार्यों को चुना जा रहा है। सूची के लिए 12 जिलों के उप निदेशकों को दिशा निर्देश जारी का दिए हैं। सूची फाइनल होने के बाद प्रधानाचार्य विदेशों के भ्रमण के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
पूर्व में शिक्षक समग्र शिक्षा के तहत प्रदेशभर के 100 शिक्षक शैक्षणिक भ्रमण के तहत सिंगापुर के लिए गए थे। अब दूसरे चरण में प्रदेशभर से प्रधानाचार्य विदेश जायेंगे। शिक्षा निदेशालय को प्रधानाचार्यों की सूची भेज दी गई है। सूची फाइनल होते ही प्रधानाचार्य शैक्षणिक भ्रमण के तहत विदेश का दौरा करेंगे।
अनिल कौशल, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा, हमीरपुर