{"_id":"684dc976d18e90aed107836a","slug":"after-four-years-the-post-of-gynecologist-has-been-filled-in-sujanpur-hospital-women-will-benefit-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-158476-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर अस्पताल में चार साल बाद गायनी विशेषज्ञ का पद भरा, महिलाओं को होगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर अस्पताल में चार साल बाद गायनी विशेषज्ञ का पद भरा, महिलाओं को होगा लाभ
Sun, 15 Jun 2025 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल सुजानपुर में महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। अस्पताल में गायनी विशेषज्ञ डॉ. आरती वर्मा ने कार्यभार संभाल लिया है। करीब चार सालों से यह पद रिक्त चल रहा था।
इस कारण महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए हमीरपुर मेडिकल कॉलेज की दौड़ लगानी पड़ती थी। इस दौड़ में अब कुछ हद तक विराम लगेगा। हालांकि अस्पताल प्रबंधन की ओर से कई बार रिक्त पदों को भरने के लिए पत्राचार किया गया था। वहीं, अस्पताल में पहली बार एनेस्थीसिया विशेषज्ञ अनुप्रिया भी सेवाएं दे रही हैं।
अस्पताल प्रबंधन की मानें तो एनेस्थीसिया का पद पहली बार अस्पताल में भरा गया है। इसका लाभ निसंदेह मरीजों को मिलेगा। सुजानपुर अस्पताल में रोजाना 250 से 300 ओपीडी होती है। इससे पहले अस्पताल में ऑर्थो और नेत्र रोग के विशेषज्ञ भी ज्वाइन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए अलग कक्ष की होगी व्यवस्था
मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर सुजानपुर अस्पताल में चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए अलग से कक्ष की व्यवस्था की जा रही है। इसमें नेत्र रोत्र, गायनी, ऑर्थो और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ शामिल हैं। ये संबंधित रोग के मरीजों का अलग से कक्ष में देखेंगे। एक सप्ताह के बाद अलग कक्ष की सुविधा मिलेगी। सर्दी, जुकाम सहित अन्य रोग से पीड़ित मरीजों का अलग से स्वास्थ्य जांचा जाएगा। वहीं, चार विशेषज्ञ के पास आने वाले मरीज अलग से स्वास्थ्य जांच करवाएंगे।
कोट
मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए अस्पताल प्रबंधन व्यापक प्रयास कर रहा है। गायनी और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ ने ज्वाइन किया है। चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए अलग से कक्ष की सुविधा दी जाएगी।
-राज कुमार, बीएमओ, सुजानपुर