फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   After 40 days, voters gathered again for by-elections.

Hamirpur (Himachal) News: 40 दिन बाद फिर उपचुनाव के लिए लगीं मतदाताओं की भीड़

Thu, 11 Jul 2024 03:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
After 40 days, voters gathered again for by-elections.
विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के अंतर्गत बाड़ी फरनोल बूथ नंबर 39 पर मतदान के लिए कतारों में लगे मतदा
94 मतदान केंद्रों में मतदाताओं ने कतारों में लगकर किया मतदान
विज्ञापन

दिव्यांगों, बुजुर्गों और प्रथम मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर में 40 दिन बाद फिर उपचुनाव के लिए बुधवार को 94 मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लंबी कतारें लग गईं। विधानसभा क्षेत्र के सभी केंद्रों पर सुबह सात बजे ही मतदाता अपने-अपने बूथों पर पहुंच गए थे। युवा, दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं ने मतदान में उत्साह दिखाया है। गंभीर बीमारियों के बावजूद बुजुर्ग मतदाता विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए पहुंचे। इसी तरह पहली बार लोकतंत्र के पर्व को सफल और मजबूत बनाने के लिए अपने वोट का प्रयोग करने वाले युवा मतदाताओं ने खुशी का इजहार किया। लोकतंत्र के महापर्व में महिलाओं की भागीदारी अधिक देखने को मिली है। धूप और बारिश में मतदान केंद्रों पर कम लोग नजर आए लेकिन सुबह और देर शाम मतदाता काफी संख्या में मतदान केंद्रों में लाइनों में दिखे।

बाक्स:
मतदान प्रक्रिया में पुन: भाग लेकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना योगदान दिया। यह गर्व की बात है। अब हर बार मतदान करेंगे। यह सबकी जिम्मेदारी है कि मतदान करें।
विज्ञापन

मीना सोनी, बूथ नंबर 21, बाल स्कूल हमीरपुर

परिवार के सदस्यों के साथ मतदान केंद्र पहुंची हूं। बेहतर नेता का चयन करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करना अति आवश्यक है ताकि व्यवस्थित लोकतंत्र का निर्माण करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमलता, 84 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता, बूथ नंबर 21, बाल स्कूल हमीरपुर।


वोट डालने के लिए घर से माता-पिता के साथ गए और इस महापर्व का हिस्सा बने। पोलिंग बूथ पर खासी भीड़ थी। इससे पता चला कि मतदान करने का लोगों में इतना उत्साह होता है। उसी उम्मीदवार को वोट देंगे जो देश हित में कार्य करेगा।
-सोनम पहली बार मतदान करने वाले मतदाता

18 वर्ष की आयु पूरी करने पर पहली बार वोट डाला। यह एक अच्छा अनुभव था। मतदान का अधिकार हम सब भारतीयों को प्राप्त है। ऐसे में हर नागरिक को इसका लाभ लेना चाहिए और एक सशक्त देश के निर्माण में अपनी भूमिका अदा करनी चाहिए।
-अमीषा गुप्ता पहली बार मतदान करने वाली मतदाता।

मतदान करने के लिए पहली बार केंद्र पर पहुंची हूं। यहां कोई परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारी और कर्मचारी सब बता रहे हैं। यहां पर कर्मचारी व अधिकारी महिला कर्मी तैनात थीं। इससे वोट डालने के लिए खासा उत्साह मिला।
-मधु पहली बार मतदान करने वाली मतदाता।

पुन: हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव करने का अवसर मिला है। मतदान लोकतंत्र का एक महापर्व है। हर दिन टीवी, मोबाइल पर वोट डालने के संदेश और समाचार आ रहे हैं। सरकार बनाने के लिए मतदान करना जरूरी है।
-अभुदेय पहली बार मतदान करने वाले मतदाता।

79 वर्षीय मनोरमा शर्मा ने कहा कि वह हर बार मतदान करती हैं। महिलाओं को मतदान अवश्य करना चाहिए ताकि लोकतंत्र के निर्माण में उनकी भूमिका बढ़े। महिलाओं को हर कार्य में आगे आना चाहिए चाहे।

-मनोरमा शर्मा, बूथ नंबर 27, राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला बाल हमीरपुर।

चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। क्योंकि मतदान के आधार पर बेहतरीन लोकतंत्र का गठन हो सकता है। दिव्यांग मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान केंद्रों पर बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।
-दिव्यांग राजन कुमार, बूथ नंबर 85 भगेटू में मतदान करने जाते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed