फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Administration should resume martyrdom siren at 11:00: Verma

प्रशासन फिर से शुरू करे 11:00 बजे बजने वाला शहीदी सायरन : वर्मा

Fri, 31 Jan 2025 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 31 Jan 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Administration should resume martyrdom siren at 11:00: Verma
दिम्मी स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यातिथि पर आयोजित प्रतियोगिता के प्रतिभागियों
हमीरपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गांधी चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं का कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के दिखाए गए मार्ग पर चलने का प्रण भी लिया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को आजाद करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा व न्याय के रास्ते पर चलने का मार्ग दिखाया था, जिससे आज सभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता अपनाकर चलने का प्रण लिया है।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीपीएस अनीता वर्मा ने कहा कि पूर्व समय में 30 जनवरी 11:00 बजे जब महात्मा गांधी को गोली मारी गई थी, तब विशेष शहीदी सायरन प्रशासन की ओर से बजाया जाता था और सभी लोग राष्ट्रपिता को श्रद्धाजंलि अर्पित करते थे, लेकिन अब यह व्यवस्था भी बंद कर दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को सायरन बजाने का काम फिर से शुरू करना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी देश को आजाद करवाने वाले महात्मा गांधी के बलिदान को याद रख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन



नादौन में राष्ट्रपिता गांधी को किया याद
नादौन (हमीरपुर)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि के अवसर पर नादौन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद अध्यक्ष शम्मी सोनी की अगुवाई में किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद दो मिनट का मौन रखा। शहरी कांग्रेस अध्यक्ष शम्मी सोनी ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को आजाद करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। इस दौरान पूर्व पार्षद कमल कम्मी, संतोष संध, नरेंद्र सोनी, रिपन कपिल, राम स्वरूप, दौलत चौधरी, मोंटी, तिलक, संदीप, संजीव वालिया, रमन, रोशन लाल, राकेश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



दिम्मी स्कूल में महात्मा गांधी को किया याद
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। राजकीय माध्यमिक विद्यालय दिम्मी में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बच्चों ने इस अवसर पर महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला। स्कूल की मुख्याध्यापिका ने बताया कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा का संदेश दिया। इस मौके पर विभिन्न स्पर्धाएं भी करवाई गईं। इसमें भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्याध्यापिका सुमन कुमारी, अनुपमा शर्मा, रचना देवी, अंजना देवी सहित स्टाफ के सभी सदस्य मौजूद रहे।

दिम्मी स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यातिथि पर आयोजित प्रतियोगिता के प्रतिभागियों

दिम्मी स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यातिथि पर आयोजित प्रतियोगिता के प्रतिभागियों

दिम्मी स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यातिथि पर आयोजित प्रतियोगिता के प्रतिभागियों

दिम्मी स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यातिथि पर आयोजित प्रतियोगिता के प्रतिभागियों

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed