फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Administration action on illegal encroachment on National Highway 103

Hamirpur (Himachal) News: राष्ट्रीय राजमार्ग 103 पर अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई

Sat, 21 Sep 2024 07:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 07:31 PM IST
विज्ञापन
कई अस्थायी दुकानदारों ने एनएच किनारे वर्षों से सजाई थीं दुकानें
विज्ञापन

दुकानों को हटाने के लिए दस दिन का दिया गया था समय
कार्रवाई न होने से दुकानदार नहीं हटा रहे थे दुकानें, अब अतिक्रमण पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर/भोटा(हमीरपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग 103 पर भोटा बाईपास मार्ग पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ शनिवार को अधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई करते हुए छह दुकानों को हटाया है। पूर्व में नोटिस जारी होने बाद भी दुकानदार दुकानों को नहीं हटा रहे थे। शनिवार को प्रशासनिक अधिकारी तथा एनएच के अधिकारी मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार और एनएच के कनिष्ठ अभियंता की ओर से अस्थायी दुकानदारों को तुरंत अपनी दुकानदारी हटाने के लिए कहा गया। इस पर दुकानदारों ने अपनी दुकानों को मौके से हटाया। भोटा बाईपास मार्ग पर यह दुकानें कई वर्षों से संचालित थी। यहां पर कई कर्मचारी काम कर रहे थे। सभी दुकानों को हटाकर सरकारी भूमि पर किया गया अवैध कब्जा हटाया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 103 पर भोटा बाईपास मार्ग से लेकर डिडवीं तक दुकानदारों ने जगह-जगह अस्थायी दुकानदारी सजाई थी। यहां पर लगाई गई दुकानों को न तो प्रशासन की अनुमति थी और न ही एनएच विभाग की। उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुरूप अतिक्रमण को हटाने के लिए नायब तहसीलदार भोटा की तरफ से दुकानदारों को दस दिन का समय दिया गया था। इसके लिए 6 दुकानदारों को बाकायदा नोटिस जारी किया गया था और नोटिस में उन्हें सामान उठाने के लिए दिया गया समय भी समाप्त हो गया था। नोटिस की अनदेखी होने पर शनिवार के दिन नायब तहसीलदार तथा एनएच के कनिष्ठ अभियंता मौके पर पहुंचे तथा दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया। अधिकारियों के आदेशों पर सभी अस्थाई दुकानदारों ने अपना सामान हटाया।

इस बारे में एनएच के कनिष्ठ अभियंता ई. अजय ठाकुर ने कहा कि अस्थाई दुकानदारों को सामग्री हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस की समय अवधि समाप्त होने के बाद भी अतिक्रमण पहले जैसा ही था, ऐसे में शनिवार को मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को हटवाया गया है। दुकानदारों ने स्वयं ही अपना सामान एनएच किनारे से हटा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed