फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Action will be taken against unregistered street vendors in the city

Hamirpur (Himachal) News: शहर में बिना पंजीकरण रेहड़ी लगाने वालों पर होगी कार्रवाई

Tue, 16 Jul 2024 06:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:51 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद हमीरपुर के 11 वार्डों में अवैध रेहड़ी धारकों का कब्जा
विज्ञापन

शहर से लेकर वार्डों में बिना लाइसेंस के सजा रहे रेहड़ियां
नप की अनुमति के बिना जगह-जगह रेहड़ियों पर बेच रहे सामान

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के 11 वार्डों में रेहड़ी धारक वाहन चालकों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। हालात ऐसे हैं कि शहर से लेकर वार्डों में अवैध रेहड़ी धारकों ने जगह-जगह रेहड़ियां सजाई हुई हैं। इन रेहड़ियों पर वह हरी सब्जियां और अन्य खाने-पीने की वस्तुएं बेच रहे हैं। इससे शहर और वार्डों में बीमारियों का खतरा बना हुआ है। वहीं, पंजीकृत रेहड़ी धारकों का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में अब नगर परिषद हमीरपुर की ओर से शहर और वार्डों में रेहड़ी धारकों को हटाने का कार्य शुरू किया जाएगा। बिना लाइसेंस के रेहड़ियां सजा रहे दुकानदारों को जुर्माना डाला जाएगा। नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर ने कहा कि एक दिन पूर्व नगर परिषद की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया था। इसे जारी रखा जाएगा। अब अवैध रेहड़ी धारकों को हटाने के लिए अभियान शुरू किया जाएगा ताकि पंजीकृत रेहड़ी धारकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। रेहड़ी धारकों को जुर्माने के साथ उनका सामान भी जब्त किया जाएगा। निरीक्षण को लेकर नगर परिषद की ओर से टीम का गठन किया जाएगा। निरीक्षण टीम वार्डों से लेकर मुख्य शहर तक जगह-जगह निरीक्षण करेगी ताकि शहर और वार्डों से अवैध रेहड़ियों को हटाया जा सके। इस बारे में 11 वार्डों में अवैध रेहड़ी धारकों को हटाने का कार्य शुरू किया जाएगा। शहर से लेकर वार्डों में अवैध रेहड़ी धारकों ने जगह-जगह बिना पंजीकरण के रेहड़ियां सजाई हुई हैं। उन्होंने अवैध रेहड़ी धारकों से पंजीकरण करवाने का आग्रह किया है ताकि शहर को साफ सुथरा बनाने में सहायता मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed