{"_id":"69bef3ce67db92d9880b5b3f","slug":"action-will-be-taken-against-drivers-without-number-plates-dsp-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-187520-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना नंबर प्लेट के वाहन चालकों पर होगी कार्रवाई : डीएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना नंबर प्लेट के वाहन चालकों पर होगी कार्रवाई : डीएसपी
Sun, 22 Mar 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत शहर सहित अन्य स्थलों पर बिना नंबर प्लेट या नंबर प्लेट पर टेप लगाकर घूम रहे दोपहिया वाहन चालकों पर पुलिस शिकंजा कसेगी। पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है।
नादौन पुलिस ने डीएसपी नादौन गौरवजीत सिंह की अगुवाई में यह अभियान आरंभ किया है। गौरवजीत सिंह ने कहा कि अक्सर देखा जा रहा है कि काफी संख्या में दोपहिया वाहन चालकों सहित अन्य वाहन चालक बिना नंबर प्लेट क्षेत्र में घूम रहे हैं। कई वाहन चालकों ने नंबर प्लेट पर टेप लगा रखी है, जिसके कारण आपराधिक मामलों में संलिप्त या नशे का कारोबार करने वालों पर नकेल कसने में पुलिस को परेशानी हो रही है।
उन्होंने कहा कि ऐसा करना गंभीर जुर्म की श्रेणी में आता है, इसलिए पकड़े जाने पर सभी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ऐसे वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी दी है कि वह अपने वाहनों पर पूरी नंबर प्लेट लगवाएं तथा वाहन नंबर को किसी भी माध्यम से ढकने का प्रयास न करें। संवाद