फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Action plan prepared for prevention and efficient management of waterborne diseases

Hamirpur (Himachal) News: जलजनित रोगों से बचाव एवं कुशल प्रबंधन की बनाई कार्ययोजना

Fri, 28 Apr 2023 01:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Action plan prepared for prevention and efficient management of waterborne diseases
सीएमओ कार्यायल में जिला स्तरीय बैठक मेंं उपस्थित सीएमओ व अन्य अधिकारी।
हमीरपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में वीरवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्रिहोत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसका मुख्य उद्देश्य आने वाले समय में जलजनित रोगों से बचाव एवं कुशल प्रबंधन की कार्ययोजना बनाना रहा। इसके साथ ही प्राकृतिक आपदा प्रबंधन के लिए जिला एवं खंड स्तर पर रैपिड रिस्पांस टीमों को गठित करने, उन्हें किसी भी प्रकार की स्थिति के लिए तैयार करना, ताकि आपदा के प्रभाव को कम से कम किया जा सके और उसके प्रबंधन से शीघ्र प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. आरके अग्रिहोत्री ने सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह अपने अधीन सभी स्वास्थ्य संस्थानों में रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन करें। उनके नाम और फोन नंबर सूचनापट्ट पर लिखें।
विज्ञापन


टीमों को प्रशिक्षित करके उन्हें हर समय किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए तैयार रखें। आवश्यक दवाइयों एवं उपकरणों का पूरा भंडारण आकस्मिक इस्तेमाल के लिए तैयार रखें। पानी के लगातार और सभी जल स्रोतों के सैंपल लेकर जांच करवाएं तथा पंरपरागत जल स्रोतों की सफाई के लिए पंचायतों एवं ग्रामीण स्वच्छता कमेटियों को प्रेरित करें। उन्होंने सभी पाठशालाओं में पानी की टंकियों को साफ करके उन्हें ढककर रखने तथा आवश्यकतानुसार क्लोरीन डालने की भी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि पाठशालाओं में स्वास्थ्य अधिकारी जाएं तथा प्रार्थना सभा में जलजनित रोगों, मलेरिया, डेंगू के बारे में जानकारी दें तथा व्यक्तिगत एवं पर्यावरण स्वच्छता की भी जांच करें। इस बैठक में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्हें शॉल एवं टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता, डॉ. सुनील वर्मा, डॉ. केके वर्मा, डॉ. ललित कालिया, डॉ. आशुतोष, डॉ. ब्रजेश शर्मा, डॉ. राजकुमार, डॉ. राकेश ठाकुर, डॉ. अरविंद कौंडल, डॉ. अत्री, डॉ. पृथी चौधरी, डॉ. शालिनी, सुरेश शर्मा, कमल देव और संजीव कतना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed