{"_id":"66c4a74ea0a236c5310e1eae","slug":"accused-of-stealing-wifes-jewelery-on-three-days-police-remand-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-134001-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पत्नी के गहने चुराने का आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पत्नी के गहने चुराने का आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन
गहने चुराकर पंजाब भाग गया था, सेना से भगोड़ा किया गया है घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत पत्नी के गहने चुराने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति अमरजीत शर्मा निवासी गांव भगेड़ तहसील बड़सर को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। बड़सर थाना में 15 अगस्त को चांदी, सोने के आभूषण और 74 हजार रुपये नकदी चोरी करने का मामला दर्ज हुआ था। इस पर जिला पुलिस चौकी दियोटसिद्ध तथा पुलिस सहायता कक्ष बिझड़ी से गठित एक संयुक्त टीम ने आरोपी को पंजाब से आभूषणों और नकदी के साथ गिरफ्तार किया था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम ने अंबाला में स्थित एक गोल्ड लोन के कारोबारी की दुकान पर छापा मारा और शेष 19.7 ग्राम सोने को बरामद किया। आरोपी अमरजीत शर्मा ने अपने ससुराल से ही अपनी पत्नी, सास व ससुर के आभूषण चोरी किए थे। वह भारतीय सेना में 58 आर्म्ड कोर में तैनात था तथा जुलाई 2024 में सेना से भगोड़ा घोषित किया गया है। आरोपी व्यक्ति को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। चोरी किया गया सोना और नकदी बरामद कर ली गई है।