{"_id":"572a2dc04f1c1bf3245cd17d","slug":"accused-of-raping-cousin-send-on-four-day-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरी बहन से दुष्कर्म का आरोपी चार दिन के रिमांड पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरी बहन से दुष्कर्म का आरोपी चार दिन के रिमांड पर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, भोरंज
Updated Wed, 04 May 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना भोरंज के तहत दुष्कर्म आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया। यहां आरोपी को न्यायालय ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। सेना में बतौर जवान कार्यरत आरोपी जम्मू में तैनात था।
विज्ञापन
क्षेत्र की जमा एक कक्षा की छात्रा ने 29 अप्रैल को पुलिस थाना भोरंज में शिकायत दर्ज करवाई कि आरोपी उसे बीते एक साल से तंग कर रहा था। कुछ दिन पहले वह उसे बहला फुसला कर रिवाल्सर ले गया।
विज्ञापन
यहां उसने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसके वीडियो एवं आपत्तिजनक फोटो भी खींचे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया। इसमें दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पुलिस थाना में तलब होने को कहा।
विज्ञापन
आरोपी मंगलवार शाम को पुलिस थाना पहुंचा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय में आरोपी को चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
थाना प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर ले लिया है। चार दिन बाद आरोपी दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।