{"_id":"664619d583775503740c4a35","slug":"accused-of-not-giving-test-report-and-misbehavior-complaint-to-bmo-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-127734-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: टेस्ट रिपोर्ट न देने और दुर्व्यवहार का लगाया आरोप, बीएमओ से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: टेस्ट रिपोर्ट न देने और दुर्व्यवहार का लगाया आरोप, बीएमओ से शिकायत
विज्ञापन
बेटी का करवाया था चार दिन पूर्व बलगम का टेस्ट, वीरवार को भी नहीं दे रहे थे रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
टौणी देवी (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल टौणीदेवी में एक महिला ने अस्पताल के लैब तकनीशियन पर दुर्व्यवहार करने और रिपोर्ट समय पर न देने के आरोप लगाए हैं। महिला ने बीएमओ टौणीदेवी को बाकायदा शिकायत पत्र लिखा है।
महिला अंजु कुमारी निवासी ललियार डाकघर बगवाड़ा ने शिकायत पत्र में लिखा है कि उसने अपनी बेटी का चार दिन पूर्व रविवार को बलगम का टेस्ट करवाया था। इसकी रिपोर्ट लेने वह पहुंंची थी। लेकिन, लैब तकनीशियन ने रिपोर्ट नहीं दी और दुर्व्यवहार किया। महिला ने शिकायत पत्र लिखकर न्याय की मांग की है। इस बारे में बीएमओ टौणी देवी डॉ. अभिनीत ने कहा कि वह कार्यालय में नहीं है। ऐसे में अभी कुछ नहीं कह पाएंगे। यदि इस तरह की शिकायत कार्यालय में आई होगी तो नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।